फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'विमान हादसे में नहीं हुई नेताजी की मौत, नेहरू ने रची थी साजिश'

विज्ञापन
विज्ञापन
नेताजी सुभाष चंद्र बोस की बहन स्नेहलता की पौत्री राजश्री चौधरी रविवार को मुरादाबाद में रहीं। स्वतंत्रता सेनानी भवन में उन्होंने नेताजी से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करते हुए उनके पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू पर साजिश रचने का आरोप लगाया। इसके साथ ही देश में आईएनए की सत्ता को स्थापित करने की भी मांग की। अभी तक हो रही कार्रवाई पर संतोष भी जताया।
विज्ञापन


पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि नेताजी की जयंती पर फाइलों को सार्वजनिक किए जाने पर संतुष्टि जताई। कहा कि अभी तक फाइलों से बात साबित हो चुकी है कि नेताजी की मृत्यु विमान हादसे में नहीं हुई थी। उनके खिलाफ साजिश रची गई। जिसके मुख्य सूत्रधार जवाहर लाल नेहरू और माउंटबेटन रहे।

नेहरू ने पत्र लिखकर उनके खिलाफ पत्र भी लिखा था। जापान के रिकोंजी मंदिर में रखी गई अस्थियों को भी सुनियोजित साजिश के तहत सुरक्षित रखा गया है जबकि वे उनकी हैं ही नहीं। सरकार को उनके रख-रखाव पर भारतीय कर दाताओं का पैसा खर्च करना बंद कर देना चाहिए।
विज्ञापन

सत्ता हस्तांतरण समझौते का खुलासा हो

राजश्री चौधरी ने कहा कि इस पूरे प्रकरण में हमारे तीन मुद्दे हैं। सभी टॉप सीक्रेट फाइलों को सार्वजनिक किया जाए। जिसमें आईएनए ट्रेजरार, अनीता बोस पाफ (नेता जी की पुत्री), एमिली शेंक्ले (नेता जी की पत्नी) से जुड़ी फाइलें शामिल हैं। दूसरा आईएनए की ओर से इकट्ठा किए गए धन से जुड़े रहस्य का भी खुलासा हो।

जिन लोगों ने उसे लूटा उनके वंशजों से उसकी वसूली की जाए। वह रुपया देशवासियों से राष्ट्र निर्माण के लिए एकत्रित किया गया था और उसे इसकी कार्य में लगाया जाए। तीसरा यह कि किस समझौते के तहत सत्ता का हस्तांतरण हुआ उस समझौते को खुलासा कर समाप्त किया जाए।

नेता जी की बहन की प्रपौत्री ने कहा कि हमारी मांग है कि देश को कामनवेल्थ से हटना चाहिए तभी पूर्ण स्वराज आएगा। आईएनए के नियमों के आधार पर नए संविधान का निर्माण हो। अगर हमें वर्तमान संविधान मिल जाए तो उसे आग के हवाले कर देंगे। अभी तक मोदी सरकार इस मामले में सही कार्य कर रही है। हम उम्मीद करते हैं कि हमारी मांगों को भी पूरा करेंगे।
विज्ञापन

स्वतंत्रता सेनानी भवन में हुआ स्वागत

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार को उनकी पौत्री राजश्री चौधरी स्वतंत्रता सेनानी भवन में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के उत्तराधिकारियों की बीच थीं। सभा रेड सोसाइटी की सभा के दौरान उनका स्वागत करने के बाद सम्मानित किया गया।

इस दौरान मुरादाबाद के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के उत्तराधिकारियों के साथ वार्ता की। उनकी ओर से सेनानियों के सम्मान और याद में किए जा रहे कार्यों को सराहा।

इस अवसर पर राकेश रफीक, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के अध्यक्ष ईशातुल्ला खां, धवल दीक्षित, डा. प्रमोद शर्मा, डा. केसी शर्मा, डा. पीके शर्मा, एमके पूर्वी, सुभाष सक्सेना, ओसामा फरीद, मुजाहिद अली, कुसुम कुमारी, कुसुम सिंघल, प्रशांत मिश्रा, प्रधानी, मुजाहिद अली, जितेंद्र कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें