फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6 साल में डीआरडीओ 700 वैज्ञानिकों ने दिया इस्तीफा

Wed, 05 Dec 2012 08:23 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत की अग्रणी सेना रिसर्च संस्था डीआरडीओ से पिछले छह साल में करीब 700 वैज्ञानिक अपना नाता तोड़ चुके हैं।
विज्ञापन


रक्षा मंत्री एके एंटनी ने राज्यसभा में लिखित जवाब में कहा 2007-2011 के बीच 637 वैज्ञानिक इस्तीफा दे चुके हैं और इस साल 31 अक्तूबर तक भी 50 वैज्ञानिक रक्षा अनुसंधान व विकास संगठन (डीआरडीओ) की नौकरी छोड़ चुके हैं। वैज्ञानिकों ने निजी या पारिवारिक कारणों का हवाला देकर इस्तीफे दिए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हालांकि यह माना जा रहा है कि दूसरे संगठनों में बेहतर विकल्प और वेतन मिलने के चलते उन्होंने यह फैसला लिया है। इस रोकने के उपायों के बारे में जानकारी देते हुए एंटनी ने बताया कि ऑफिस और आवासीय परिसर में बेहतर सुविधाएं मुहैया कराई गई हैं और प्रत्येक ग्रेड पर प्रमोशन के अलावा दो बार अतिरिक्त वेतन वृद्धि का भी प्रावधान रखा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें