फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटेल में एफडीआई पर वोटिंग का प्रस्ताव लाएगी एनडीए

Tue, 20 Nov 2012 06:50 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
रिटेल में एफडीआई के मुद्दे पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने संसद के दोनों सदनों में वोटिंग का प्रस्ताव लाने का निर्णय लिया है। नई दिल्ली में आयोजित एनडीए की बैठक में यह फैसला लिया गया।
विज्ञापन


भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद ने मीडिया के सामने कहा कि यूपीए सरकार ने 7 दिसंबर 2011 को संसद में कहा था कि वह सभी दलों की सहमति के बाद ही रिटेल सेक्टर में एफडीआई की अनुमति देगी। उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार ने दलों की बिना सहमति के रिटेल में एफडीआई की अनुमति देकर संसद में दिए गए अपने आश्वासन का उल्लंघन किया है। उन्होंने कहा कि इसीलिए एनडीए ने रिटेल में एफडीआई के मुद्दे पर वोटिंग के प्रस्ताव का निर्णय लिया है।

वहीं, भाजपा नेता यशवंत सिन्हा की पार्टी अध्यक्ष नितिन गडकरी पर की गई टिप्पणी के बारे में रविशंकर प्रसाद ने कहा सार्वजनिक रूप से इस तरह की टिप्पणी उचित नहीं है। रविशंकर प्रसाद ने कहा कि उन्हें अपनी टिप्पणी वापस लेनी चाहिए। गौरतलब है कि यशवंत सिन्हा ने कहा था कि नितिन गडकरी भ्रष्टाचार के मामलों में दोषी हैं या नहीं, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने कहा है सार्वजनिक जीवन में जो भी है उसपर भ्रष्टाचार जैसे आरोप नहीं होने चाहिए। यशवंत सिन्हा ने नितिन गडकरी से इस्तीफे की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें