रोहित शेखर की मां उज्ज्वला शर्मा को आशंका है कि जिस तरह एनडी तिवारी के विरोधियों ने उनके खिलाफ षड्यंत्र रचकर उन्हें दवाइयों के रूप में ‘धीमा जहर’ दिया, उसी तरह कहीं कोई रोहित शेखर के खिलाफ भी षड्यंत्र न रच डाले।
उज्ज्वला का कहना है कि इसी आशंका के चलते वह अपने बेटे को षड्यंत्रों से बचाने के लिए इस दौरे में उनके साथ हैं। इस यात्रा के राजनीतिक निहितार्थ निकाले जाने गलत हैं।