फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'नक्सलियों में बड़े हमले करने की ताकत'

Fri, 18 Oct 2013 08:11 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे का कहना है कि नक्सलियों के पास अपने मजबूत गढ़ों में बड़े और मारक हमले की ताकत है। हालांकि सुरक्षा एजेंसियों ने नक्सलियों की क्षमता को खत्म करने के लिए काफी काम किया है।
विज्ञापन


गृह मंत्रालय से संबद्ध संसद सदस्यों की सलाहकार समिति को शिंदे ने बताया कि सीपीआई-माओवादियों के पास छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा जैसे अपने मजबूत गढ़ों में आसान लक्ष्यों के खिलाफ बड़े और मारक हमले करने की ताकत है।

साथ ही उन्होंने कहा कि सुरक्षा एजेंसियों ने नक्सलियों की सशस्त्र क्षमता को खत्म करने के लिए काफी काम किया है। इस संदर्भ में केंद्रीय सशस्त्र बलों की भूमिका काफी अहम है। नक्सल प्रभावित इलाकों में अभियान के लिए 90 बटालियन (करीब 90 हजार सुरक्षा कर्मी) तैनात की गई है।
विज्ञापन


सलाहकार समिति के सदस्यों ने माओवादियों की सशस्त्र संघर्ष और सैन्यीकरण की विचारधारा, हिंसक आचरण, नक्सलवाद से निपटने पर सरकारी नीतियों और रवैये, निगरानी प्रणाली, केंद्र सरकार द्वारा सुरक्षा और विकास के उठाए गए कदमों पर चर्चा की। शिंदे ने सदस्यों को बताया कि सरकार ने राज्यों की पार्टनरशिप में बहु आयामी रणनीति अपनाई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें