फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नक्सलियों ने 500 ग्रामीणों को बनाया बंधक

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बस्तर दौरे में खलल डालने के लिए नक्सलियों ने 500 ग्रामीणों को बंधक बना लिया है। समाचार एजेंसी एएनआई ने नक्सलियों ने सुकमा जिले के मारेंगा गांव में 500 ग्रामीणों को बंधक बना रखा है।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि नक्सली नहीं चाहते की प्रधानमंत्री नरेंद मोदी का दौर शंतिपूर्ण ढंग से खत्म हो जाए।

स्थानीय भाजपा नेता श्रीशचंद सुंदरानी ने ने मामले में कहा है कि नक्सली प्रधानमंत्री के सामने ऐसी ही अपनी उपस्थिति दर्ज कराना चाहते हैं। उन्होंने कहा है कि नक्सलियों का कृत्य कायरतापूर्ण है, सरकार उनके आगे झुकेगी नहीं।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आज मोदी नक्सल प्रभावित दांतेवाड़ा में रैली है। इंदिरा गांधी के बाद करीब 45 वर्ष बाद दंतेवाड़ा पहुंचने वाले मोदी  पहले प्रधानमंत्री हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी का दौरा काफी अहम

मोदी बस्तर में राष्ट्रीय खनिज विकास निगम, स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया और छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के साथ होने वाले करीब 24 हजार करोड़ रुपये के करार के साक्षी होंगे।

इंदिरा गांधी के बाद करीब 45 वर्ष बाद दंतेवाड़ा पहुंचने वाले  मोदी  पहले प्रधानमंत्री होंगे। उनके आगमन को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। जब इंदिरा गांधी बस्तर गई ‌थीं, तब नक्सलवाद का नामोनिशान नहीं था। अब जब मोदी वहां गए हैं, तो बहुत कुछ बदला हुआ है।

दंतेवाड़ा और उससे अलग होकर नया जिला बना सुकमा माओवादी हिंसा की वजह से सुर्खियों में हैं। राजनीतिक रूप से भी इलाके के समीकरण बदल चुका है।

बस्तर में कांग्रेस के अभेद्य किले में भाजपा पूरी तरह से सेंध लगा चुकी है। सांसद, विधायक, जिला पंचायतों में भाजपा के जनप्रतिनिधि निर्वाचित हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें