फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां भी पांव पसार रहे नक्सली, गृह मंत्रालय के कान खड़े

Mon, 25 Nov 2013 11:30 AM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने देश के दक्षिणी इलाके में नक्सलियों के सक्रिय होने की आशंका जताई है।
विज्ञापन


मंत्रालय के अनुसार तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक को जोड़ने वाले वेस्टर्न घाट्स पर नक्सलियों के कैडरों को देखा गया है, जो तीनों राज्यों की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा है।
विज्ञापन


गृह मंत्रालय के आंतरिक संवाद में कहा गया है कि इस क्षेत्र में भाकपा (माओवादी) की गतिविधियों का बढ़ना चिंता का विषय है।

इलाके में हथियार बंद नक्सलियों की आवाजाही बढ़ गई है। वे क्षेत्र में नया मोर्चा खोलने की कोशिश कर रहे हैं, जो कि गंभीर चिंता का विषय है।

मंत्रालय ने कहा है कि नक्सलियों की यह कोशिश अभी शुरुआती दौर में है। अभी एक बेहतर कार्ययोजना के जरिए इनकी गतिविधियों पर आसानी से काबू पाया जा सकता है।

इस साल केरल के मालापुरम, वायानंद और कन्नूर, कर्नाटक के मैसूर, कोडागू, उडुपी, चिकमगलूर और शिमोगा में नक्सली कैडरों को कम से कम दो दर्जन बार देखा गया।

वैसे तो तमिलनाडु में नक्सलियों की गतिविधि नहीं देखी गई है, लेकिन मंत्रालय ने कहा है कि इरोड जिले में ये काफी सक्रिय हैं।

पढ़ें, 'हमने नहीं दी उंगली काटकर फेंकने की धमकी'

विभिन्न खुफिया एजेंसियों से मिली जानकारियों के आधार पर मंत्रालय ने तीनों राज्यों की पुलिस से वेस्टर्न घाट्स की कड़ी निगरानी करने और शुरुआत में ही नक्सली गतिविधियों को कुचलने को कहा है।
विज्ञापन


मंत्रालय ने तीनों राज्यों से कहा कि यदि जरूरी हो तो इलाके में प्रशासन की पकड़ बनाए रखने के लिए तीनों राज्य संयुक्त अभियान चला सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें