इंजीनियरिंग के महामुकाबले जेईई मेंस की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है। आवेदन में कुछ खास बातों का ख्याल रखना आवश्यक है।
विकल्पों को ध्यान से पढ़ लें
अभ्यर्थियों को चाहिए कि आवेदन के दौरान वे सभी जरूरी विकल्पों को ध्यान से पढ़ लें। जेईई मेंस की आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है।
पढ़ें, अपर सचिव यौन शोषण प्रकरणः पीड़िता को जान का खतरा
आवेदन पत्र या कंफर्मेशन पेज की हार्ड कॉपी बोर्ड को भेजने की जरूरत नहीं है, लेकिन इसे अपने पास रखना जरूरी है क्योंकि बोर्ड कभी भी इसे मांग सकता है।
वही अभ्यर्थी आवेदन कर सकता है, जिसका 12वीं का परिणाम 25 जून 2014 से पहले प्राप्त हो जाए। ऐसा न होने पर अभ्यर्थी आगे की प्रक्रिया में भाग नहीं ले पाएगा। सिंडिकेट, केनरा और आईसीआईसीआई बैंक के चालान से ही शुल्क जमा होगा, यह रिफंडेबल नहीं है।
एक ही बार भरा जा सकेगा ऑनलाइन आवेदन
खास बात यह है कि ऑनलाइन आवेदन एक ही बार भरा जा सकेगा। किसी छात्र ने एक से ज्यादा आवेदन किए तो सभी रिजेक्ट हो जाएंगे।
पढ़ें, रिटायरमेंट के बाद किसी 'काम' के नहीं सचिन तेंदुलकर
अभ्यर्थी अपना मोबाइल नंबर और ईमेल पता सही भरे, क्योंकि बोर्ड की ओर से सभी सूचनाएं इसी माध्यम से प्रेषित की जाएंगी।
गौरतलब है कि जेईई मेंस 2014 में आवेदन की अंतिम तिथि 26 दिसंबर 2013 है। यह परीक्षा छह अप्रैल 2014 को ऑफलाइन व 9,11,12 व 19 अप्रैल को ऑनलाइन आयोजित होगी।
इस वेबसाइट पर करें आवेदन: www.jeemain.nic.in
फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें---