फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरभा हमले में 'शामिल' नक्सल महिला गिरफ्तार

Tue, 04 Jun 2013 03:16 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
आंध्र प्रदेश पुलिस ने खम्मम जिले से एक संदिग्ध नक्सल नेता सविता उर्फ माधवी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


सीएनएन-आईबीएन के मुताबिक पुलिस को शक है कि सविता 25 मई को छत्तीसगढ़ की दरभा घाटी में कांग्रेसी प्रतिनिधिमंडल पर हुए हमले में शामिल थी। यह गोलीबारी में घायल भी हो गई थी। चैनल के मुताबिक आंध्र प्रदेश ने नियमित जांच में सविता को एक कार से गिरफ्तार किया।

सविता सीपीआई-माओवादी बस्तर रीजनल कमेटी की सदस्य और सेंट्रल कमेटी सदस्य चंद्रनाना की पत्नी है। सुरक्षा एजेंसियों ने सविता की गिरफ्तारी के लिए 5 लाख का इनाम घोषित कर रखा था। 25 मई को हुए भीषण हमले में छत्तीसगढ़ कांग्रेस के ज्यादातर नेता मारे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच गृह मंत्रालय ने इस खबर को खारिज कर दिया है कि नक्सल हमले में कांग्रेस के ही कुछ नेता शामिल थे। रिपोर्ट में कहा गया है कि एनआईए के मुताबिक 25 मई को चार कांग्रेसी नेता लगातार नक्सलियों से संपर्क बनाए हुए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें