फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नक्सलियों का बड़ा हमला, 16 जवान शहीद

विज्ञापन
विज्ञापन
नक्सलियों ने एक बार फिर छत्तीसगढ़ की दरभा घाटी में आतंक का खेल खेला है।
विज्ञापन


नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर जबरदस्त हमला किया है। नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर जबरदस्त हमला किया है। घात लगाकर किए गए इस हमले में सुरक्षा बलों के 15 जवानों सहित एक आम नागरिक की मौत हुई है।

पुलिस अधिकारी दीपांशु काबरा के मुताबिक इस हमले में सीआरपीएफ के दो और पुलिस का एक जवान गंभीर रूप से घायल हुआ हैं।

कई जवानों के लापता होने की खबर

मुकेश गुप्ता ने बताया कि सुरक्षा बलों के 44 जवान सड़क निर्माण के काम की सुरक्षा के लिए जगदलपुर सुकमा रोड पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान नक्सलियों ने घात लगाकर उनपर हमला कर दिया।

इसके बाद करीब एक घंटे तक सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। कई जवानों के लापता होने की भी खबर है।

2013 में कांग्रेस नेताओं पर किया था हमला

पुलिस ने दावा किया है कि मुठभेड़ के बाद नक्सलवादी घटना स्थल से भाग गए। घटना स्थल पर मिले खून के निशान के आधार पर पुलिस ने कम से कम 2 नक्सलियों के मारे जाने की बात कही है।

इससे पहले 25 मई 2013 को नक्सलियों ने कांग्रेस नेताओं की परिवर्तन यात्रा पर घातक हमला किया था। इस हमले में नक्सलियों ने कांग्रेस के कद्दावर नेता विद्याचरण शुक्ल, महेंद्र कर्मा, प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार पटेल समेत 31 लोगों की हत्या कर दी थी।

घटनास्‍थल पर फायरिंग, धमाके की खबर

छत्तीसगढ़ में एडीजी (नक्सल ऑपरेशन) आर के विज ने बताया कि जवानों का यह दल सड़क की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ‌गया था और घात लगाकर हमला किया गया।

हालांकि, उन्होंने ज्यादा ब्योरा नहीं दिया। विज का कहना है कि घटनास्‍थल पर आला अफसरों के पहुंचने या इस दल का हिस्सा रहे लोगों के लौटने के बाद ही सटीक जानकारी मिल पाएगी।

उन्होंने बताया, "घटनास्‍थल पर धमाके और फायरिंग, दोनों की सूचना मिली है।" जब यह पूछा गया कि क्या मुठभेड़ खत्म हो चुकी है, उन्होंने जवाब में कहा, "हाल तक गोलीबारी हो रही थी, लेकिन फिलहाल बंद बताई जा रही है।"
विज्ञापन

पहले आईईडी ब्‍लास्‍ट, फिर अंधाधुंध फायरिंग

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक सीआरपीएफ की 80वीं बटालियन के जवान जब सड़क की सुरक्षा कर रहे थे तब नक्सलियों ने घात लगाकर पुलिस दल पर हमला बोल दिया।

बताया जा रहा है कि 150 से ज्यादा की संख्या में आए नक्‍सलियों ने यह हमला बोला। नक्‍सलियों ने पहले आईईडी ब्‍लास्‍ट किया और फिर सुरक्षा बलों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी।

घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल के लिए अतिरिक्त पुलिस बल रवाना कर दिया गया है। घायलों को घटनास्थल से निकालने की कोशिश की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें