फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवाज शरीफ ने पत्र लिखकर खोला राज

विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तानी मीडिया में आ रहीं मोदी-शरीफ की मुलाकात की नकारात्मक खबरों पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने लगाम लगा दी है।
विज्ञापन


नवाज शरीफ ने पत्र लिखकर बताया कि शपथ ग्रहण समारोह में शरीक होने और मोदी के साथ बातचीत कर वे बेहद खुश हैं।

शरीफ ने पत्र में कहा कि दोनों पक्षों के बीच विभिन्न मुद्दों पर हुई सार्थक बातचीत से वे संतुष्ट हैं। शरीफ ने कहा कि अभी दोनों देशों को उन मुद्दों पर और भी ज्यादा बातचीत करने की जरूरत है जो अधूरे हैं।

शरीफ बोले मोदी से मुलाकात पर संतुष्ट

उन्होंने ल‌िखा 'मैं दोनों देशों के हितों से जुड़े अधूरे छूटे मुद्दों पर आपके साथ सौहार्द से काम करने की उम्मीद करता हूं।' शरीफ ने आगे लिखा क‌ि दोनों देशों में बड़ी संख्या में लोग गरीबी में अपनी ज‌िंदगी ब‌िता रहे हैं। इस बारे में हमें पहले ध्यान देने की जरूरत है।

नवाज शरीफ का ये पत्र पाकिस्तान हाई कमीशन की ओर से प्रधानमंत्री कार्यालय को भेजा गया है।
विज्ञापन

पहले नाखुशी की छपी थी खबर

इस पत्र से पहले पाक मीड‌िया में नवाज शरीफ की पार्टी के एक नेता ने नाम न छापने की शर्त पर दावा क‌िया था पाक प्रधानमंत्री भारत के पीएम से हुई बातचीत पर नाखुश हैं।

खबर के मुताब‌िक बातचीत के दौरान भारत का अन्य मुद्दों के मुकाबले आतंकवाद पर पूरा फोकस था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें