फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवाज शरीफ ने ठुकराई भारतीय बुलेट प्रूफ कार

विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने अगले हफ्ते होने जा रहे सार्क सम्मेलन में भारत द्वारा मुहैया कराई जा रही बुलेट प्रूफ कार के इस्तेमाल से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन


नेपाल के काठमांडू में 26 व 27 नवंबर को सार्क सम्मेलन आयोजित होना है। शरीफ ने कहा है कि सम्मेलन के दौरान वह अपनी ही कार का उपयोग करेंगे।

नेपाल के विदेश मंत्री खगनाथ अधिकारी ने बताया, ‘हमें जानकारी मिली है कि पाकिस्तानी पीएम शरीफ सम्मेलन के लिए अपनी बुलेट प्रूफ कार साथ में लाएंगे।

मेजबान देश होने के नाते हमने सभी के लिए वाहन, रहने व खाने-पीने की व्यवस्था की है। लेकिन अगर कोई अपने वाहन को प्राथमिकता देता है, तो हम इसमें कुछ नहीं कर सकते।’ माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शरीफ दोनों ही अपनी-अपनी कार का ही उपयोग करेंगे।
विज्ञापन

भारत ने मुहैया कराई विशेष बुलेट प्रूफ कार

भारत ने सार्क सम्मेलन के लिए बिना किसी शुल्क के विशेष बुलेट प्रूफ कार मुहैया कराई हैं। रविवार को इसी तरह की छह बुलेट प्रूफ कारें काठमांडू पहुंच भी चुकी हैं।

इस सम्मेलन में अफगानिस्तान, बांग्लादेश, भूटान, मालदीव, श्रीलंका, नेपाल, भारत और पाकिस्तान हिस्सा लेंगे।

सार्क का अब तक का इतिहास देखें तो सम्मेलनों में क्षेत्रीय मुद्दे ज्यादा हावी रहे हैं। खासकर भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की छाया इस पर पड़ती रही है। पिछले दिनों सीमा पर बढ़े तनाव और विदेश सचिव स्तर की वार्ता रद्द होने के बाद भी दोनों देशों के रिश्तों में तल्खी आ गई थी। इस बार भी यह मुद्दा छाया रह सकता है।

दक्षिण एशिया के आठ देशों का आर्थिक और राजनीतिक संगठन है दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (सार्क)। संगठन के सदस्य देशों की जनसंख्या को देखा जाए तो यह किसी भी क्षेत्रीय संगठन की तुलना में ज्यादा प्रभावशाली है।

इसकी स्थापना 8 दिसंबर, 1985 को ढाका में भारत, पाक, बांग्लादेश, श्रीलंका, नेपाल, मालदीव और भूटान द्वारा मिलकर की गई थी, जहां इसका पहला सम्मेलन हुआ। अप्रैल, 2007 में सार्क के 14 वें शिखर सम्मेलन में अफगानिस्तान आठवां सदस्य बना। सार्क का मुख्यालय नेपाल में है। क्रय शक्ति क्षमता के आधार पर अमेरिका और चीन के बाद सार्क देशों की संयुक्त अर्थव्यवस्था जीडीपी के मामले में तीसरे स्थान पर है। सार्क की नीति है सदस्यों के बीच कल्याणकारी अर्थव्यवस्था और क्षेत्र में सामाजिक व सांस्कृतिक विकास को बढ़ावा देना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें