फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में युद्धपोत क्षतिग्रस्त, नौसेना ने दिए जांच के आदेश

Mon, 14 Jul 2014 01:49 AM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
नौसेना में आए दिन होने वाले हादसों में कमी नहीं आ रही है। हालिया हादसे में अंडमान निकोबार द्वीपसमूह क्षेत्र में एक युद्धपोत परिचालन के दौरान क्षतिग्रस्त हो गया। नौसेना ने इस हादसे की जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, खुकरी श्रेणी के युद्धपोत आईएनएस कुठार को उस वक्त नुकसान पहुंचा जब वह अंडमान में एक नौसैनिक अड्डे के हार्बर में प्रवेश कर रहा था। युद्धपोत के क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत का काम किया जा रहा है। पिछले साल अगस्त में रूसी मूल की पनडुब्बी आईएनएस सिंधुरक्षक के डूबने के बाद से नौसेना में यह 15वीं घटना है। आईएनएस सिंधुरक्षक हादसे में पनडुब्बी में सवार सभी 18 लोग मारे गए थे।

यह हादसा ऐसे वक्त पर हुआ जब युद्धपोत खराब मौसम में परिचालन के बाद वापस आ रहा था। सूत्रों ने बताया कि एक वरिष्ठ अधिकारी के नेतृत्व में एक बोर्ड ऑफ इंक्वायरी का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन


युद्धपोत आईएनएस कुठार विशाखापट्टनम स्थित पूर्वी नौसैनिक कमांड के बेड़े का हिस्सा है जोकि बंगाल की खाड़ी और इससे आगे के इलाकों में अभियान का इंचार्ज है।

लगातार हो रही दुर्घटनाओं के चलते पूर्व नौसेना प्रमुख एडमिरल डीके जोशी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने हादसों की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए 26 फरवरी को नौसेना से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति मांगी थी।

हाल ही में रक्षा मंत्री अरुण जेटली ने संसद में एक लिखित जवाब में कहा था कि नौसेना ने ऐसे हादसों की जांच के लिए बोर्ड ऑफ इंक्वायरी का गठन किया है, जिसमें नौसेना कर्मचारियों या बल के साजोसामान को नुकसान पहुंचा है। इस साल आईएनएस बेतवा के सोनार डोम में दरार आ गई थी।  
विज्ञापन


नौसेना में हुई पिछले की प्रमुख घटनाएं
14 अगस्त 2013 : आईएनएस सिंधुरक्षक का डूबना
22 सितंबर 2013 : आईएनएस विराट में आग लगना
4 दिसंबर 2013  : आईएनएस कोंकण में आग लगना और आईएनएस तलवार का हादसा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें