फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अश्लील संदेश भेजने वाला नौसेना का कमांडर बर्खास्त

Tue, 16 Apr 2013 01:58 AM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्स के लिए पत्नियों की अदला-बदली के आरोपों का सामना कर रही नौसेना ने महिलाओं को अश्लील संदेश भेजने के एक मामले में अपने एक कमांडर को बर्खास्त कर दिया है।
विज्ञापन


यह अधिकारी देश के एकमात्र एयरक्राफ्ट वाहनपोत आईएनएस विराट पर तैनात था। हाल ही में रक्षामंत्री एके एंटनी ने एक नौसैनिक अधिकारी की बर्खास्तगी का आदेश दिया था। इस अधिकारी को अपने सीनियर की पत्नी के साथ अवैध संबंधों का दोषी पाया गया था।

नौसेना के प्रवक्ता पीवी एस सतीश ने बर्खास्तगी की पुष्टि करते हुए बताया कि पश्चिमी कमान में तैनात कमांडर आरवी देसाई की बर्खास्तगी की सिफारिश इस साल जनवरी में एक कोर्ट मार्शल द्वारा किया गया था। इसके बाद उसे सेवा से बर्खास्त कर दिया गया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अधिकारी को कई संगठन के अंदर और बाहर की कई महिलाओं को अश्लील एसएमएस भेजने के आरोप में दोषी पाया गया। अधिकारी अश्लील संदेश भेजने के कई नंबरों का इस्तेमाल करता था। प्रवक्ता ने कहा कि महिलाओं के साथ अभद्रता के मामले नौसेना में बर्दाश्त नहीं किए जाते और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त सजा सुनिश्चित की जाती है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें