फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटली में सजा पूरी कर सकेंगे नौसैनिक

Tue, 12 Feb 2013 08:46 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत और इटली के बीच सजायाफ्ता मुजरिमों की अदला-बदली का समझौता लागू होने के बाद केरल में हत्या के मुकदमे का सामना कर रहे इटली के दो नौसैनिकों को उनके देश में सजा पूरी करने की अनुमति मिल सकती है।
विज्ञापन


भारत ने पिछले साल 17 दिसंबर को इस समझौते की अधिसूचना जारी की थी। दोनों ओर से कूटनीतिक प्रक्रियाओं को पूरा करने पर दो माह बाद यह समझौता लागू हो सकेगा। इटली की ओर से इस प्रक्रिया के पूरे किए जाने की सूचना एक कूटनीतिक पत्र के जरिए भारत को दी गई है। अब भारत को इसी तरह का पत्र भेजना है।

इस बारे में पूछे जाने पर विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा कि हम अपनी न्यायिक प्रक्रिया को पूरा करने में लगे हुए हैं। मृत्यु दंड के मामले में यह समझौता लागू नहीं होगा।
विज्ञापन


पिछले साल फरवरी में दो भारतीय मछुआरों की गोली मारकर हत्या कर देने के बाद इटली के दो नौसैनिकों साल्वटोरे गिरोने और मासीमिलिआनो लाटोरे को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद से ही इटली सरकार इस मामले को कूटनीतिक व राजनीतिक स्तर पर सुलझाने पर लगी हुई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें