फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायावती ने पूछा, क्यों बदले गए जिलों के नाम?

विज्ञापन
विज्ञापन
संसद के मानसून सत्र का आगाज हंगामे के साथ हुआ। विपक्ष के हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही कुछ देर स्थगित होने के बाद फिर शुरू हुई। राज्यसभा में बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कुछ लोग दलित नेताओं का अपमान कर रहे हैं और सरकार कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।
विज्ञापन


यूपी सरकार पर अप्रत्यक्ष रूप से निशाना साधते हुए मायावती ने कहा कि सरकार जवाब दे कि आखिर क्यों सूबे के जिले के नाम बदले गए? बाद में हंगामे के कारण राज्यसभा की कार्यवाही दो बजे तक स्थगित कर दी गई। वहीं लोकसभा में भी असम हिंसा को लेकर विपक्षी सदस्यों ने हंगामा किया।

इससे पहले प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि सरकार संसद के नियमों और परंपराओं के अनुसार किसी भी विषय पर बहस कराने के लिए तैयार है। प्रधानमंत्री ने उम्मीद जताई कि विपक्ष दोनों सदनों में सरकारी कामकाज को पूरा करने में हरसंभव मदद करेगा।
विज्ञापन


डिंपल और राजा मोहन ने शपथ ली
समाजवादी पार्टी की डिंपल यादव और वाईएसआर कांग्रेस के एम राजा मोहन रेड्डी ने बुधवार को लोकसभा सदस्यता की शपथ ली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल कन्नौज उपचुनाव में निर्विरोध निर्वाचित हुई थी। वहीं रेड्डी ने आंध्र प्रदेश के नेल्लोर लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस के टी सुब्बीरामी रेड्डी को हराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें