फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नक्सली हमले में पुलिसकर्मी की मौत, 12 घायल

Wed, 27 Jun 2012 12:00 PM IST
रांची/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
झारखण्ड में मंगलवार रात नक्सलियों ने एक मिनी बस पर हमला किया, जिससे उसमें सवार एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई और 12 अन्य लोग घायल हो गए। नक्सलियों ने बुधवार तड़के एक और हमले में एक रेल लाइन व एक पुल को विस्फोट से उड़ा दिया।
विज्ञापन


एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि रांची से करीब 210 किलोमीटर दूर धनबाद जिले के तोपचाची पुलिस थाने के नजदीक पुलिसकर्मियों से भरी मिनी बस पर हमला किया गया। घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनमें से दो की हालत नाजुक है।

नक्सलियों ने बुधवार तड़के धनबाद रेल मंडल के तहत आने वाले खताइतुलमुरी व निसितपुर रेलवे स्टेशनों के बीच विस्फोट से एक रेल लाइन उड़ा दी। नक्सलियों ने आने व जाने वाली दोनों रेल लाइनें उड़ा दीं। विस्फोट से एक दर्जन से ज्यादा रेलगाड़ियां प्रभावित हुई हैं। रेल परिचालन दोबारा शुरू करने के लिए रेल लाइन मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन


गिरडीह को धनबाद से जोड़ने वाले गिरडीह जिले के छतरपुर गांव के नजदीक नक्सलियों ने एक पुल भी उड़ा दिया। नक्सलियों ने उत्तर प्रदेश की एक अदालत द्वारा पांच नक्सलियों को सजा सुनाए जाने के विरोध में बुधवार को पांच राज्यों में बंद का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें