फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगन की न्यायिक हिरासत 25 जून तक बढ़ी

Mon, 11 Jun 2012 12:00 PM IST
हैदराबाद/आईएएनएस
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की एक विशेष अदालत ने अवैध सम्पत्ति मामले में वाईएसआर कांग्रेस पार्टी नेता वाई.एस. जगनमोहन रेड्डी की न्यायिक हिरासत 25 जून तक बढ़ा दी है।
विज्ञापन


कडप्पा से सांसद जगन की न्यायिक हिरासत सोमवार को समाप्त हो गई थी इसलिए वह सीबीआई की विशेष अदालत के समक्ष उपस्थित हुए थे।

सीबीआई ने एक याचिका दाखिल कर अदालत से जगन का नार्को परीक्षण किए जाने की इजाजत मांगी थी। अदालत ने याचिका पर सुनवाई 14 जून तक स्थगित कर दी है।

आंध्र प्रदेश के दिवंगत मुख्यमंत्री वाई.एस. राजशेखर रेड्डी के बेटे जगन को सीबीआई ने 27 मई को हिरासत में लिया था। सीबीआई ने उनसे सात दिन तक पूछताछ भी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें