फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'विज्ञान के गलत इस्तेमाल से होगा नुकसान'

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंबई में आज से 102वीं साइंस कांग्रेस शुरु हो गई है। इसका उद्धाटन पीएम नरेंद्र मोदी ने किया। माना जा रहा है कि इस साइंस कांग्रेस में करीब 12 हजार प्रतिनिधियों के अलावा कुछ नोबेल पुरस्कार विजेता भी हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन


ये साइंस कांग्रेस सात जनवरी तक चलेगी। इस साल साइंस कांग्रेस की थीम है– मानव विकास के लिए विज्ञान और तकनीकी।

मुंबई विश्वविद्यालय में हो रही इस साइंस कांग्रेस का मुख्य आकर्षण 'प्राइड ऑफ इंडिया' प्रदर्शनी होगी जिसमें भारत में विकसित अहम तकनीकी, उत्पाद और सेवाओं को दिखाया जाएगा।

उद्धाटन करने के बाद पीएम मोदी ने उपस्थित लोगों को भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मानव विकास और विज्ञान का सीधा संबंध है और विज्ञान से कारण ही मानव मंगल और चांद पर पहुंच सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वेस्ट को वेल्थ में बदलना है: मोदी

समारोह के उद्धाटन के बाद पीएम मोदी ने वैज्ञानिकों को सम्मानित भी किया। उन्होंने कहा कि विज्ञान मानव के रोजाना जीवन की जरूरत बन गया है। विज्ञान से ना केवल गरीबी दूर करने में योगदान मिला है बल्कि सफाई में भी विज्ञान ने मदद की है।

उन्होंने कहा कि भारत के विकास में भी विज्ञान की अहम भूमिका रही है। हम मंगल मिशन में सफल हुए हैं और पहली कोशिश में ही वहां तक पहुंचे, ये हमारे लिए गर्व की बात है।

मोदी ने कहा कि विज्ञान की मदद से दुनिया में शांति संभव है लेकिन इसके गलत इस्तेमाल से नुकसान भी हो सकता है। उन्होंने कहा कि इस समारोह में हिस्सा लेना उनके लिए गर्व की बात है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि हमें देश में रिसर्च को बढावा देना है तभी हम दुनिया की चुनौतियों का सामना कर पाएंगे। हमें वेस्ट को वेल्थ में बदलना है और इसके लिए सोच एवं समर्पण की जरूरत है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें