नसीम जैदी ने देश के 20वें मुख्य चुनाव आयुक्त का पदभार संभाल लिया है। उन्होंने एचएस ब्रह्मा का स्थान लिया है। वे जुलाई 2017 तक इस पद पर बने रहेंगे।
नई जिम्मेदारी संभालने के बाद रविवार को जैदी ने कहा कि वे खुद को विशेषाधिकृत और सम्मानित महसूस कर रहे हैं। उन्हें मालूम है कि उनके कंधों पर मुश्किल काम की जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा कि त्रुटिहीन मतदाता सूची के आधार पर हर हाल में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराना चुनाव आयोग की जिम्मेदारी होगी।