फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सियासी दूरी पाटने दिल्ली पहुंचे नरेंद्र मोदी

Thu, 27 Dec 2012 10:37 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली पहुंच गए हैं। मोदी की यह दिल्ली यात्रा बेहद व्यस्त रहने वाली है। मोदी विज्ञान भवन में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और मुख्यमंत्रियों के साथ नेशनल डेवलपमेंट काउंसिल की बैठक में शिरकत करेंगे। माना जा रहा है कि मोदी गैर कांग्रेसी राज्य सरकारों के साथ केंद्र की ओर से कथित भेदभाव का मुद्दा उठा सकते हैं।
विज्ञापन


इसके बाद बृहस्पतिवार शाम भाजपा दफ्तर में मोदी का सम्मान किया जाएगा। इस मौके पर लालकृष्ण आडवाणी, सुषमा स्वराज, नितिन गडकरी सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं के रहने की उम्मीद है। बृहस्पतिवार शाम ही मोदी गुजरात लौट जाएंगे।

इससे पहले सरदार पटेल स्टेडियम में मोदी के शो में यह संदेश देने की कोशिश की गई कि अब हर क्षेत्र में उनकी स्वीकारोक्ति बढ़ गई है और भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बनने की दौड़ में वह अब तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें