फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरेंद्र मोदी भी लेंगे भाजपा प्रवक्ताओं की ‘क्लास’

Wed, 14 Aug 2013 01:17 AM IST
नई दिल्ली/हरीश लखेड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की तरह अब नरेंद्र मोदी भी भाजपा प्रवक्ताओं की ‘क्लास’ लेंगे।
विज्ञापन


मिशन 2014 को कामयाब बनाने के लिए निकले मोदी आगामी शनिवार को पार्टी के केंद्रीय व प्रदेशों के प्रवक्ताओं व मीडिया विभाग को कांग्रेस के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाने का सबक सिखाएंगे।

प्रवक्ताओं को क्या बोलना है, कितना बोलना है व बिना विवाद में पड़े कांग्रेस के खिलाफ कैसे आक्रामक रुख अपनाया जाए, ये सारी बातें सिखाई जाएंगी।

परंपरागत मीडिया से लेकर सोशल मीडिया का किस तरह से पार्टी के लिए सदुपयोग किया जाए, इसके भी गुर सिखाए जाएंगे।

पढ़ें, मोदी ने चंद्रबाबू नायडू की टीडीपी पर डाले डोरे
भाजपा की रणनीति है कि उसके प्रवक्ता पूरे देश में एक साथ एक सुर में कांग्रेस के खिलाफ हल्ला बोलते नजर आएं। राजनाथ सिंह, सुषमा स्वराज व अरुण जेटली भी प्रवक्ताओं को इसके लिए खास टिप्स देंगे।
विज्ञापन


इसके बाद अगले दिन रविवार को मोदी पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों व चुनाव प्रचार अभियान समिति की साझा बैठक लेंगे। बैठक में प्रदेश अध्यक्षों व संगठन मंत्रियों को भी बुलाया गया है।
विज्ञापन


इसके बाद अभियान समिति के सदस्य विभिन्न राज्यों में जाकर बैठक करेंगे और लोकसभा चुनाव की तैयारी का जायजा लेंगे।

पढ़ें, मोदी को ब्रिटेन से आया बुलावा
दरअसल, चुनाव अभियान समिति की पिछली बैठक में प्रत्येक राज्य से लोकसभा चुनाव को लेकर फीडबैक मांगा गया था।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने भी हाल में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक में राज्यवार तैयारी की समीक्षा करने को कहा था। इसलिए अब रविवार की बैठक में राज्यवार चुनाव तैयारी की समीक्षा भी होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें