फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गूगल समिट में नरेंद्र मोदी देंगे भाषण

Thu, 21 Mar 2013 02:22 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को गूगल की बिग टेंट एक्टिवेट समिट 2013 में अपना भाषण देंगे।
विज्ञापन


इससे पहले मोदी के गूगल की एक्टिवेट समिट में भागीदारी को लेकर ट्विटर पर जुबानी जंग छिड़ गई।

दरअसल गुजरात सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया था कि नरेंद्र मोदी समिट में भाग लेने वाले इकलौते मुख्यमंत्री हैं जिन्हें यह आमंत्रण मिला है।

इस पर जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने मोदी पर वार करते हुए ट्वीट किया, 'यह क्या मजाक है। गूगल ने समिट में मुझे भी न्यौता भेजा है'।

दोनों के बीच ट्विटर पर वार में अन्य लोग भी शामिल हो गए।

मोदी की उपस्थिति ही इस कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने के लिए काफी है। पूरे देश में मोदी की लहर चल रही है।
@manjul

भारतीय राजनीति में अफसोस इस बात का है कि कांग्रेस के सामने कोई विश्वसनीय विकल्प नहीं है और इसलिए मोदी के नाम को जरूरत से ज्यादा उछाला जा रहा है।
‏@sonaliranade

ये बहुत ही डरावना है! गूगल ने नरेंद्र मोदी को ग्लोबल समिट में भाषण देने के लिए बुलाया है।
chandrika dwivedi ‏@deathndreams

मोदी को इतना क्यों पूजा जा रहा है जबकि वह अपने ही राज्य को दंगों से नहीं बचा पाए।
‏@brownbrumby
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें