फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'चायवाला' बयान को भुनाएगी बीजेपी

Sun, 19 Jan 2014 04:37 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी पर दिए गए 'चायवाला' बयान को भाजपा चुनावी हथियार बनाएगी।
विज्ञापन


नरेंद्र मोदी गुजारात की राजधानी गांधीनगर से चाय स्टॉल अभियान की शुरुआत करेंगे। देश में लगभग हजार जगहों पर पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक उनके इस अभियान का सजीव प्रसारण देख सकेंगे।
विज्ञापन


इस अभियान को घर-घर पहुंचाने के लिए भाजपा के सभी नेता चाय स्टॉलों पर जाकर चाय बेचने वालों से संवाद स्थापित करेंगे।

पार्टी ने नरेंद्र मोदी के 'चाय बेचने वाले' की छवि को और सशक्त बनाने और भुनाने का फैसला किया है।

दिल्ली में 17 जनवरी को एआईसीसी की बैठक में अय्यर ने कहा था कि मोदी कभी पीएम नहीं बनेंगे, लेकिन अगर वह एआईसीसी बैठक में चाय बेचना चाहते हैं तो वे उनके लिए जगह की व्यवस्था कर देंगे।
विज्ञापन


हालांकि कांग्रेस ने अब मणिशंकर अय्यर के इस बयान से खुद को अलग कर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें