भाजपा में उत्तर प्रदेश से टिकट के लिए जारी घमासान पर अंतिम फैसला लेने के लिए शनिवार को पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की अहम बैठक देर रात तक जारी रही।
बैठक के खत्म होने के बाद भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के वाराणसी सीट से चुनाव लड़ने के ऐलान किया गया। यूपी में भाजपा के सीटों का आंकड़ा 50 पहुंचाने की रणनीति के तहत मोदी को वाराणसी से मैदान में उतारने की योजना बनी है।
राजनाथ लड़ेंगे लखनऊ
वाराणसी सीट मोदी के लिए खाली करने से मना कर रहे मुरली मनोहर जोशी को कानपुर से उम्मीदवार बनाया गया है। भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह लखनऊ सीट से चुनाव लड़ेंगे।
जबकि उमा भारती को झांसी और कलराज मिश्र को देवरिया से उम्मीदवार बनाया गया है।
पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति शनिवार देर रात तक उत्तर प्रदेश की वाराणसी, लखनऊ और कानपुर सीट को लेकर जारी घमासान पर अंतिम फैसला कर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया।
पार्टी ने अरुण जेटली को अमृतसर से टिकट दिया है, इसके अलावा पटना साहिब से शत्रुघन सिन्हा को टिकट दिया है।
बैठक में हुई बहसबाजी
टिकटों के घमासान को लेकर पार्टी मुख्यालय में चुनाव समिति की मैराथन बैठक में हर सीट को लेकर गरमागरम बहस हुई।
अब तक 203 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर चुकी भाजपा की चौथी सूची सबसे अहम मानी जा रही है, क्योंकि इसमे नरेंद्र मोदी को वाराणसी से चुनाव लड़ाने को लेकर पार्टी आधिकारिक ऐलान किया जाना था।
चुनाव समिति की बैठक में उत्तराखंड, पंजाब, चंडीगढ़ और हरियाणा के लिए उम्मीदवारों के नाम तय कर दिए गये थे। दिल्ली के लिए भी उम्मीदवारो का ऐलान कर दिया गया है।
सुरक्षित सीट की तलाश
उत्तर प्रदेश के लेकर देर रात तक पार्टी उम्मीदवारो के चयन प्रक्रिया में जुटी रही। संघ और उत्तर प्रदेश के नेता वाराणसी से मोदी को उम्मीदवार बनाने की मांग करते रहे हैं। हालांकि भाजपा का एक वर्ग इस सीट को मोदी के लिए सुरक्षित नहीं मानता रहा है।
यहां से सांसद डॉ मुरली मनोहर जोशी भी इस सीट को छोड़ने के पक्ष में नहीं रहे हैं। जबकि पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह भी गाजियाबाद छोड़कर लखनऊ से लड़ना चाहते रहे थे।
वैसे मोदी का गुजरात से लड़ना तो तय ही था और होली के बाद चुनाव समिति गुजरात और राजस्थान समेत कई राज्यों को लेकर फैसला करेगी।
गाजियाबाद से भाजपा मुजफ्फरनगर दंगों की वजह से सुर्खियों में छाए अपने विधायक संगीत सोम को उम्मीदवार बनाने की तैयारी में है।
दिल्ली से भी सीट तय
भाजपा ने दिल्ली की लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। भाजपा ने नई दिल्ली से मीनाक्षी लेखी, हर्षवर्धन को चांदनी चौक, उदित राज को नार्थ वेस्ट (उत्तर पश्चिमी) को टिकट दी गई है।
इसके अलावा पूर्वी दिल्ली से भाजपा ने महेश गिरी को भी टिकट दी है।
पढ़िए भाजपा की पूरी सूची
चांदनी चौक - डॉ. हर्षवर्धन, नॉर्थ ईस्ट - मनोज तिवारी, पूर्वी दिल्ली - महेश गिरी, नई दिल्ली - मिनाक्षी लेखी, नॉर्थवेस्ट - उदित राज, पश्चिमी दिल्ली - प्रवेश वर्मा, दक्षिणी दिल्ली- रमेश विधूड़ी, अमृतसर से अरूण जेटली, राजनाथ सिंह - लखनऊ, मुरली मनोहर जोशी - कानपुर, अरुण जेटली - अमृतसर, सहारनपुर - राघव लखनपाल, इटावा - अशोक दोहरे, कैराना - हुकुम सिंह, मुजफ्फरनगर -डॉ. संजीव बलियान, बिजनौर - राजेंद्र सिंह, मुरादाबाद - कुंवर सर्वेश सिंह, रामपुर - डॉ. नेपाल सिंह, मेरठ - राजेंद्र अग्रवाल, बागपत - सतपाल सिंह, नोएडा - महेश शर्मा, अलीगढ़ - सतीश गौतम, आगरा - रामशंकर कटारिया, फिरोजाबाद - एसपी सिंह बघेल, मैनपुरी - बीएसएस चौहान।
एटा - राजवीर सिंह, बरेली - संतोष गंगवार, पीलीभीत - मेनका गांधी, खीरी - अजय मिश्रा, सीतापुर - रमेश वर्मा, हरदोई - अंशुल वर्मा, मिसरिख - अंजू बाला, उन्नाव - साक्षी महाराज, मोहनलाल गंज - कौशल किशोर, सुल्तानपुर - वरुण गांधी, फर्रुखाबाद - मुकेश राजपूत, कन्नौज - सुब्रत पाठक, झांसी - उमा भारती, फतेहपुर - निरंजन ज्योति, कौशांबी - विनोद सोनकर, बाराबंकी - प्रियंका रावत, फैजाबाद - लल्लू सिंह, बहराइच - सावित्री बाई फूले, श्रावास्ति- दद्न चौधरी, गोरखपुर - योगी आदित्यनाथ, बांसगांव - कमलेश पासवान, आजमगढ़ - रमाकांत यादव, घोषी - हद्यनारायण राजभर, बलिया - भरत सिंह, राबर्ट्सगंज- छोटेलाल खरवार
बस्ती - हरीश द्रविदी, देवरिया - कलराज मिश्र, जौनपुर - केपी सिंह, चंदौली - महेंद्र नाथ पांडेय।