फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करोड़ों की योजनाएं लेकर वाराणसी आ रहे हैं मोदी

Fri, 07 Nov 2014 08:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र के लोगों को 200 करोड़ रुपये की पहली सौगात देंगे। इस धनराशि से बड़ा लालपुर में हथकरघा बुनकरों के लिए ट्रेड फैसिलिटी सेंटर बनाया जाएगा। मोदी खुद शुक्रवार को इस प्रोजेक्ट की आधारशिला रखेंगे। यहां क्राफ्ट म्यूजियम के अलावा पावरलूम सर्विस सेंटर भी खोला जाएगा।
विज्ञापन


पीएम अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान बनारस में सड़क और जल परिवहन को लेकर भी कुछ बड़ी घोषणाएं कर सकते हैं।

20 दिसंबर 2013 को विजय शंखनाद रैली को संबोधित करने मोदी जब पहली दफा वाराणसी आए थे तो उन्होंने मंच से गंगा और बुनकरों का मुद्दा उठाया था। अब पीएम बनने के बाद पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र में आ रहे मोदी बुनकरों के लिए 200 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट लेकर आ रहे हैं। ट्रेड फैसिलिटी सेंटर को ‘दिल्ली हाट’ की तर्ज पर विकसित करने की तैयारी है।
Trending Videos
विज्ञापन

काशी के विकास पर चाय पर चर्चा करेंगे मोदी

उधर, गंगा सफाई को लेकर उनकी मुहिम चल रही है। गंगा की अविरलता और निर्मलता के लिए उन्होंने अलग से एक मंत्रालय ही बना दिया है, जिसकी कमान साध्वी उमा भारती के हाथों में हैं। उमा ने कहा है कि साबरमती की तर्ज पर गंगा को भी साफ किया जाएगा। बुधवार को काशी में गंगा महासभा के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित उमा ने गंगा को लेकर कई घोषणाएं की हैं। उन्होंने यहां सेंट्रल वाटर एंड पावर रिसर्च सेंटर (केंद्रीय जल एवं विद्युत अनुसंधानशाला, खड़कवासला-पुणे) की शाखा स्थापित करने की घोषणा भी की। इसे गंगा विश्वविद्यालय के रूप में विकसित करने की योजना है।

काशी के विकास के मुद्दे पर मोदी यहां शहर के प्रबुद्धजनों से चाय पर चर्चा करेंगे। इस दौरान वे शहर के विकास से जुड़ी कोई बड़ी घोषणा भी कर सकते हैं। डीरेका के अधिकारी क्लब सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में 250 लोगों को आमंत्रित किया गया है।

भाजपा के सदस्यता अभियान पर भी होगा नमो का जोर
डीरेका के रामलीला मैदान पर बूथ कार्यकर्ताओं से संवाद के दौरान मोदी का पूरा जोर भाजपा के सदस्यता अभियान पर होगा। अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने के लिए मोदी कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित करेंगे। वे यहां पार्टी के प्रमुख पदाधिकारियों के साथ बैठक में भी इस विषय पर चर्चा करेंगे। मालूम हो कि भाजपा ने राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान चला रखा है। इसके लिए एक टोल फ्री नंबर 1800 266 2020 भी जारी किया है जिस पर मिस कॉल करने के साथ ही कॉल करने वाला व्यक्ति अपने आप भाजपा का साधारण सदस्य बन जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें