गोवा में अपनी ताजपोशी के बाद पहली बार दिल्ली पहुंचे गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत कांग्रेस ने सियासी गोलाबारी से किया।
विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने मोदी के विदेश मामलों में समझ पर सवाल उठाया और सलाह देते कहा कि अच्छा होगा कि वह जिस मामले को समझते हैं उसी पर बात करें।
यूपीए सरकार की विदेश नीति पर मोदी के हमले से नाराज विदेश मंत्री ने कहा कि विदेश नीति एक गूढ़ विषय है। मोदी गुजरात में उद्योग लगा रहे हैं और उसी पर अपना ध्यान दें।
सूचना एवं प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी ने जहां उन्हें विनाश का प्रतीक
बताया, वहीं विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने विदेश मामलों पर मोदी की समझ पर
सवाल उठाए।
हमले की शुरुआत मनीष तिवारी ने की। उन्होंने कहा कि
मोदी में देश की अगुवाई की योग्यता नहीं है। इतिहास गवाह है कि मोदी विकास
के नहीं बल्कि विनाश के प्रतीक हैं।
शर्मा ने मोदी पर गुजरात की
धर्मनिरपेक्ष छवि को ध्वस्त करने का आरोप लगाया और कहा कि दिल्ली का रुख
करते ही मोदी ने एनडीए का विध्वंस कर दिया।
भाजपा का जवाबी पलटवार
उधर, भाजपा ने कांग्रेस पर जवाबी पलटवार किया और कहा कि यह बयानबाजी साबित
करती है कि कांग्रेस और यूपीए सरकार मोदी के नाम से कितना घबरा गई है।
पार्टी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि मोदी को विदेश नीति पर ज्ञान देने वाले सलमान खुर्शीद को यह पता होना चाहिए कि उनकी पार्टी के विदेश मंत्री एसएम कृष्णा ने एक सम्मेलन में दूसरे देश का भाषण पढ़ दिया था।
त्रिवेदी ने कहा कि मोदी के सामने आने के बाद कांग्रेस बौखला गई है।