फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जशोदाबेन की आरटीआई का जवाब देने से पुलिस का इनकार

Sun, 28 Dec 2014 07:11 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
गुजरात की महेसाणा जिला पुलिस ने जशोदाबेन की आरटीआई का जवाब देने से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन


पुलिस उप-अधीक्षक और सूचना अधिकारी भक्ति ठक्कर ने बताया कि उन्होंने जो भी सूचनाएं मांगी हैं वो स्थानीय खुफिया ब्यूरो के अंतर्गत आती हैं जो कि आरटीआई के दायरे में नहीं आतीं हैं इसलिए यह सूचना नहीं दी जा सकती हैं।

जशोदाबेन ने अपनी आरटीआई में पूछा था कि उन्हें भारतीय संविधान के मुताबिक उन प्रावधानों के बारे में बताया जाए जिसके तहत देश के प्रधानमंत्री की पत्नी को सुरक्षा मुहैया कराई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने प्रोटोकाल का विस्तृत ब्योरा मांगते हुए यह भी पूछा था कि वो किन अन्य सेवाओं को पाने की हकदार हैं।

उन्होंने इस बात पर भी आपत्ति जाहिर की थी कि वो प्रधानमंत्री की पत्नी होकर भी सार्वजनिक परिवहन में सफर करती हैं जबकि उनकी सुरक्षा में लगे गार्ड सरकारी वाहनों में घूमते हैं।

जशोदाबेन ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को भी उनके सुरक्षा गार्डों ने ही मारा था इसलिए उन्हें अपने सुरक्षा गार्डों से खतरा महसूस होता है।

महेसाणा जिला पुलिस के 10 जवान हमेशा जशोदाबेन की सुरक्षा में तैनात रहते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें