फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में मोदी की धमाकेदार एंट्री, जानिए कब लेंगे शपथ?

विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव में धमाकेदार जीत दर्ज कराने के बाद भारतीय जनता पार्टी के प्रभावशाली नेता और भावी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को दिल्ली पहुंचे।
विज्ञापन


दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने मोदी का स्वागत किया। मोदी के स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद थे।

कार्यकर्ताओं ने बैंड-बाजे, ढोल नगाड़े और पटाखों के साथ नरेंद्र मोदी का स्वागत किया। लोगों की भीड़ इतनी ज्यादा थी कि पुलिस को व्यवस्था संभालने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब

लोकसभा चुनावों में प्रचंड जीत हासिल करने के बाद दिल्ली पहुंचे नरेंद्र मोदी का रोड शो पहले से ही तय था। भाजपा ने इस रोड शो का लेकर जबरदस्त तैयारियां की थी।

मोदी का रोड शो दिल्ली एयरपोर्ट से शुरू होकर भाजपा मुख्यालय तक पहुंचा। इस दौरान रास्ते में जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ताओं ने मोदी का फूल-मालाओं के साथ स्वागत किया।

दिल्ली में जगह-जगह मोदी के लिए बधाई संदेश लिखे होर्डिंग्स लगे हुए थे। इसके अलावा बाबा रामदेव के भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं ने भी मोदी का स्वागत किया।

देश की जनता और कार्यकर्ताओं का आभार: मोदी

दिल्ली में रोड शो के बाद भाजपा मुख्यालय पहुंचने पर नरेंद्र मोदी का भव्य स्वागत किया गया। मोदी के स्वागत के लिए वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज, नितिन गडकरी, प्रकाश जावड़ेकर, बलबीर पुंज और विजय गोयल सहित कई बड़े नेता मौजूद थे।

भाजपा मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, 'दिल्ली की सातों सीटें देने के लिए मैं आपका आभार व्यक्त करता हूं। मुझे इतना सम्मान देने के लिए मैं पूरी देश का आभारी हूं।'

मोदी ने कहा कि इस लोकसभा चुनाव में देश में एक नया विश्वास पैदा हुआ है। जीत के लिए उन्होंने कार्यकर्ताओं का भी अभिनंदन किया। मोदी ने जीत का श्रेय 125 करोड़ देशवासियों और कार्यकर्ताओं को दिया।

आडवाणी ने ‌खिलाई जीत की मिठाई

इसके बाद भारतीय जनता पार्टी के संसदीय बोर्ड की बैठक हुई। बैठक में भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह, वरिष्ठ नेता लालकृष्‍ण आडवाणी, नरेंद्र मोदी, मुरली मनोहर जोशी, नितिन गडकरी, अरुण जेटली और अन्य बड़े नेता मौजूद थे।

बैठक शुरू होने से पहले नरेंद्र मोदी ने लालकृष्‍ण आडवाणी के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। वहीं, आडवाणी ने मोदी को फूलों का गुलदस्ता देकर और मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी।

बैठक में मौजूद भाजपा के सभी नेताओं ने मोदी को जीत के लिए बधाई दी।
विज्ञापन

'पीएम पद की शपथ की तारीख अभी तय नहीं'

संसदीय दल की ‌बैठक होने के बाद मी‌डिया को संबोधित करते हुए भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने जीत के लिए देश की जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया।

राजनाथ सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता के बाद पहली बार कोई गैर-कांग्रेसी दल कांग्रेस से बड़ा राजनीतिक कद हासिल कर पाया है। उन्होंने कहा कि पूरे संसदीय बोर्ड ने जीत के लिए मोदी की सराहना की है।

उन्होंने कहा कि गुजरात में विधानमंडल दल का नेता चुनने की जिम्मेदारी वरिष्ठ नेता थावरचंद गहलोत को सौंपी गई है। इसके अलावा आगामी 20 मई को दोपहर 12 बजे संसदीय दल की बैठक होगी।

राजनाथ ने कहा कि इस बैठक में संसदीय दल के नेता का चुनाव किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री पद के लिए शपथ ग्रहण की तारीख अभी तय नहीं हुई है। वहीं, नरेंद्र मोदी ने मीडिया को धन्यवाद दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें