फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिस्ड कॉल देकर सुन सकते हैं मोदी के 'मन की बात'

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता से एक बार फिर अपने 'मन की बात' की। इस दौरान उन्होंने महात्मा गांधी के पुण्यतिथि पर उनको याद किया। उन्होंने कहा कि गांधी ने देश को जोड़ने का काम किया। 30 जनवरी को जब बापू को याद करते हैं तो यह हमें एक सूत्र में पिरोने का काम करता है।
विज्ञापन


मोदी ने कहा किसी भी महापुरूष को श्रद्धांजलि देना हमारे स्वभाव में होना चाहिए। उन्होंने आधुनिक जमाने में खादी के प्रयोग और उसके प्रति युवाओं की बढ़ रही रूचि को जिक्र किया। उन्होंने कहा कि यह खादी के उत्पादकों की लिए बड़ी उपलब्धि है जिन्होंने खादी को इस प्रकार से विकसित किया जिससे की युवाओं को यह पसंद आए।

उन्होंने बेटियों का जिक्र करते हुए हरियाणा और गुजरात में बेटियों को दिए जाने वाले सम्मान का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा के एक स्कूल में गणतंत्र दिवस के अवसर पर सबसे ज्यादा पढ़ी लड़की का ध्वजारोहण के लिए चुनाव किया। यह बेटियों को दिए जाने वाले सम्मान को दर्शाता है।
विज्ञापन

जारी किया नया नंबर

मोदी ने स्टार्टअप इंडिया का जिक्र करते हुए देश के युवाओं को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित स्टार्टअप इंडिया कार्यक्रम को देश के युवाओं ने काफी सराहा। यह दर्शाता है कि युवाओं में इस कार्यक्रम की शुरुआत होने से कितनी उम्मीदे हैं।

मोदी ने इस दौरान कई स्टार्टअप उद्यमियों की जिक्र करते हुए उनके काम की तारीफ की। उन्होंने कहा कि वह हर बार 'मन की बात' कार्यक्रम में इस पर बात करने के लिए तैयार हूं। उन्होंने देश की जनता के लिए एक नए नंबर 81908-81908 की शुरुआत की। इस नंबर पर मिस्ड कॉल करके आप मन की बात कार्यक्रम को कभी भी सुन सकते हैं।

मोदी ने स्वच्छ भारत अभियान की भी बात की। उन्होंने कहा कि देश के कई हिस्सों में लोग स्वच्छता के साथ सुंदरता पर भी ध्यान दे रहे हैं। देश के कई राज्यों के रेलवे स्टेशनों पर लोग सुंदर-सुंदर पेंटिंग के जरिए अपने शहर और राज्य की संस्कृतियों को उकरने का काम कर रहे हैं।

किसानों को लिए फसल बीमा योजना

खादी के उत्पाद में आई क्रांति का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा कि हमारे देश में खादी उत्पादक इतने विकसित हो गए हैं कि वे चरखा चलाने के लिए सोलर एनर्जी का इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने कहा कि तकनीक की वजह से सबका जीवन सरल हो गया है और काम भी बहुत तेजी से हो रहे हैं।

मोदी ने किसानों की बात करते हुए केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में शुरू की गई 'प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना' का जिक्र किया। उन्होंने देश की जनता से अपील किया कि वे किसानों तक इस बात को पहुंचाने का काम करें।

उन्होंने कहा कि किसानों को लेकर देश भर में तरह-तरह की बातें होती है लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाए जाते। सरकार ने फसल बीमा योजना की शुरुआत कर उन किसानों को राहत पहुंचाने का काम किया जिनकी साल भर की फसल एक झटके में खत्म हो जाती है।
विज्ञापन

नेवी अभ्यास के आयोजन का किया जिक्र

मन की बात कार्यक्रम में मोदी ने आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय नेवी एक्सरसाइज की बात की। उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि देश की नौसेना पहली बार इतने बड़े कार्यक्रम का आयोजन करने जा रही है। उन्होंने कहा इस अभ्यास में दुनिया के कई बड़े देशों की नौसेना हिस्सा लेगी जो एक साथ सैन्य अभ्यास करेगी।

मोदी ने पूर्वात्तर राज्यों में आयोजित होने वाले सार्क खेलों की बात करते हुए कहा कि यह भी हमारे लिए गर्व की बाद है कि इन खेलों को आयोजन भारत में हो रहा है। इससे भी बड़ी बात यह है कि पूर्वोत्तर राज्य में इनका आयोजन होगा। इसमें भारत के सभी पड़ोसी देशों की टीमें हिस्सा लेंगी।

मन की बात के अंतिम दौर में उन्होंने देश के विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्हें आगामी परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं दी और उनके अनुभव साझा करने को कहा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें