फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी के हुए मोदी, अमित शाह के लिए छोड़ा वडोदरा!

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश की ऐतिहासिक सियासी कामयाबी की बदौलत केंद्र की सत्ता पर अपनी पताका लहराने को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में वाराणसी संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने का फैसला किया है।
विज्ञापन


इसीलिए मोदी ने सबसे ज्यादा अंतर से जीती गुजरात की वडोदरा सीट से इस्तीफा दे दिया है। वडोदरा सीट से इस्तीफा देने के साथ ही तय हो गया है कि प्रधानमंत्री मोदी लोकसभा में यूपी और काशी का प्रतिनिधित्व करेंगे।
Trending Videos

अम‌ित शाह लड़ सकते हैं चुनाव

माना जा रहा है कि वडोदरा सीट से मोदी के करीबी अमित शाह लोकसभा का उपचुनाव लड़ सकते हैं। वहीं, समाजवादी पार्टी प्रमुख मुलायम सिंह यादव उत्तर प्रदेश की आजमगढ़ सीट से सांसद बने रहेंगे। उन्होंने मैनपुरी सीट से इस्तीफा दे दिया है।

मोदी ने 16वीं लोकसभा के चुनाव में वडोदरा सीट 5.7 लाख मतों के रिकार्ड अंतर से जीती थी। लेकिन उत्तर प्रदेश में भाजपा की शानदार विजय को देखते हुए मोदी ने वाराणसी सीट को अपने पास रखने का फैसला किया।
विज्ञापन

व‌िधानसभा चुनाव भाजपा का अगला लक्ष्य

चुनावों में भाजपा को उत्तर प्रदेश की 80 में से 71 सीटें मिली हैं और उसकी सहयोगी अपना दल की दो सीटें भी शामिल कर दें तो एनडीए को 73 सीटें मिली हैं।

दरअसल, यूपी में मोदी की अगुवाई में इस बार शानदार विजय हासिल करने के बाद भाजपा का लक्ष्य 2017 के विधानसभा चुनाव में जबरदस्त जीतने का भी हैं।

विधानसभा में भाजपा अभी तीसरे नंबर पर है और लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद उसे प्रदेश में भी सरकार बनाने का रास्ता दिखने लगा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें