फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘बाप-बेटे’ भी नहीं बचा पाएंगे ‘मां-बेटे’ की सरकार: मोदी

Sat, 03 May 2014 03:22 PM IST
अरुण चंद/अमर उजाला, संतकबीरनगर, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
रैलियों की जमीन बदली तो भाजपा नेता नरेंद्र मोदी की स्क्रिप्ट भी बदल गई। शुक्रवार को संतकबीरनगर और बस्ती में चुनावी सभाओं के दौरान उन्होंने पूर्वांचल की समस्याओं, खासकर किसानों की बात की। हालांकि अपनी बात आगे बढ़ाते हुए उन्होंने न सिर्फ पारंपरिक अंदाज में केंद्र की कांग्रेस सरकार और यूपी में सपा की हुकूमत को निशाने पर रखा बल्कि रिश्तों के हवाले से मुलायम सिंह यादव-अखिलेश यादव और सोनिया गांधी-राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि ‘बाप-बेटे’ की सरकार भी अब ‘मां-बेटे’ की सरकार नहीं बचा पाएगी।
विज्ञापन


मोदी बोले, अब तक की हुई वोटिंग में मतदाताओं ने यह बता दिया है कि देश से ‘मां-बेटे’ की सरकार गई। यही वजह है कि यह सरकार कुर्सी बचाने की बजाय गठबंधन और जोड़-तोड़ में लग गई है। कांग्रेस, सपा और बसपा सब, एक ही थाली के चट्टे-बट्टे हैं। सब लखनऊ में नूरा कुश्ती करते हैं और दिल्ली में दोस्त बन जाते हैं।

संतकबीरनगर में जूनियर हाईस्कूल के मैदान में भाजपा प्रत्याशी शरद त्रिपाठी और राजकीय इंटर कालेज में बस्ती के भाजपा प्रत्याशी हरीश द्विवेदी के समर्थन में आयोजित चुनावी सभाओं में मोदी ने 25-25 मिनट का समय दिया। दोनों ही जगह मंच पर बैठने की बजाय आते ही माइक संभाल लिया।
विज्ञापन

'स्कैम इंडिया' को 'स्किल इंडिया' बनाएंगे मोदी

मोदी ने कहा कि देश की पूर्वी भुजा यानी पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, असम, ओडिशा, बंगाल आदि प्रांत पश्चिम की तुलना में कमजोर हैं। मजबूत सरकार के लिए इस पूर्वी भुजा को भी मजबूत करना पड़ेगा। कहा कि देश को शासक नहीं सेवक की जरूरत है। जनता ने शासक को 60 साल देकर देखा सिर्फ 60 महीने सेवक को भी देकर देख लें।

युवाओं और किसानों को खुद से जोड़ते हुए मोदी ने कहा कि रोजगार संसाधनों और चीनी मिलों की अनदेखी इस इलाके की बड़ी समस्या हैं। बोले-मैं औरों की तरह जनता की आंख में धूल झोंकने नहीं आया हूं। मैंने कभी यह दावा नहीं किया कि सोने का महल बनवा देंगे और मर्सिडीज दिला देंगे । हां, केंद्र में सरकार बनने पर बेहतर शिक्षा, बिजली और सुरक्षा के अलावा घर-घर शौचालय और किसानों को उनकी मेहनत के मुताबिक मेहनताना दिलाने का वादा है।

गुजरात का हवाला देते हुए कहा कि किसानों की समिति ही गन्ना मिल चलाएगी। मौजूदा केंद्र सरकार की तरह एसी कमरों में बैठकर गेहूं-धान का समर्थन मूल्य तय नहीं कराएंगे। फसल उगाने में बीज, खाद, पानी और बिजली का खर्च जोड़कर गेहूं-धान का समर्थन मूल्य तय किया जाएगा। मोदी ने कहा कि धरती और आसमान में लूटने को जो भी मिला, कांग्रेस ने लूट लिया। विश्व में उसने देश की छवि ‘स्कैम इंडिया’ की बना दी, जिसे हम ‘स्किल इंडिया’ बनाएंगे। युवाओं को इतने हुनर सिखाएंगे कि बेरोजगारी की समस्या सामने न आए।
विज्ञापन

‘सोनिया को क्यों भगवान याद आने लगे’

भाजपा की चुनावी सभा में नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस और सपा को निशाने पर रखते हुए जहां राहुल गांधी-सोनिया गांधी और अखिलेश यादव-मुलायम सिंह पर कटाक्ष किए वहीं सवाल उठाते हुए कहा-25 साल में मैंने कभी सोनिया गांधी को भगवान का नाम लेते नहीं सुना।

उन्होंने कहा कि आखिर अब क्या विपत्ति आ गई कि सोनिया को भगवान याद आने लगे?
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें