फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्म परिवर्तन के मुद्दे पर जवाब देंगे पीएम नरेंद्र मोदी?

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्म परिवर्तन के मुद्दे पर राज्यसभा में हंगामा जारी है। विपक्ष इस मुद्दे पर हमलावर है तो वहीं सरकार बचाव की मुद्रा में आ गई है। दरअसल आठ दिसंबर को आगरा में हुए 'कथित धर्मपरिवर्तन' से उठी आग अभी तक ठंडी नहीं हुई है।
विज्ञापन


सरकार की ओर से कहा गया कि वह इस मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है। कांग्रेस की ओर से आनंद शर्मा ने हमले की कमान संभाली हुई है वहीं मोदी सरकार की ओर से मुख्तार अब्बास नकवी और वैंकेया नायडू ने मोर्चे पर डटे हैं।

वैंकेया नायडू ने कहा कि," संबंधित मंत्री इस मामले में जवाब देंगे।" बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि,"मैं चाहती हूं कि पीएम इस पर जवाब दें। जो उनके नेता लगातार भाषणबाजी कर रहे हैं उस पर भी वह बोलें।"
विज्ञापन


विपक्ष की मांग पर पीएम राज्यसभा में पहुंचे हैं। माना जा रहा है कि चर्चा के बाद वे भी इस मामले पर कुछ कह सकते हैं।
विज्ञापन

हंगामे के बाद राज्यसभा स्थगित

भारी हंगामे के बाद राज्यसभा दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि ये विपक्ष कैसे तय करेगा कि जवाब कौन देगा?

दरअसल चाहता है कि इस मु्द्दे पर गृहमंत्री जवाब दें लेकिन विपक्ष इस बात के लिए तैयार नहीं है। विपक्ष पीएम का बयान चाहता है और इस मुद्दे पर उन्हें घरने की तैयारी में है।

प्रमोद तिवारी और आनंद शर्मा को बसपा का भी साथ मिल गया है और विपक्ष अपनी नीति में कामयाब होता दिखाई दे रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें