फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम की दावेदारी पर बोले मोदी, मैं नेता नहीं हूं

Tue, 09 Apr 2013 09:41 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद की महत्वाकांक्षा से जुड़े सवालों को टालते हुए कहा कि वह एक अराजनीतिक व्यक्ति हैं।
विज्ञापन


मोदी से जब पूछा गया कि हर नेता की तरह उनकी महत्वकांक्षा भी पीएम बनने की है तो मोदी ने कहा कि 'एक नेता की प्रधानमंत्री बनने की इच्छा हो सकती है, लेकिन वह नेता नहीं हैं।'

इससे पहले कोलकाता में चैंबर्स ऑफ कॉमर्स को संबोधित करते हुए नरेंद्र मोदी ने यूपीए सरकार की आलोचना की, और ममता बनर्जी सरकार की परोक्ष रूप से प्रशंसा की।
विज्ञापन


वामदलों पर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में 32 सालों में गड्ढे ही खोदे गए हैं और इन गड्ढों को भरने में कुछ वक्त लगेगा। वहीं ममता बनर्जी सरकार की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि इन दिनों जो प्रयास हो रहे है वो गड्ढे भरने के दिशा में हो रहे हैं, इससे बंगाल की जनता के सपने पूरे होंगे।

मोदी ने कहा कि भले ही पूरी दुनिया में 21वीं सदी में ज्ञान को उदय हुआ हो पर बंगाल में यह 17-18वीं सदी में ही हो चुका है। अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई में भी बंगाल के लोगों ने अहम भूमिका निभाई थी।

मोदी ने कहा, 'मैं यहां कोई विवाद पैदा करने नहीं आया हूं न ही बंगाल से गुजरात की तुलना करने आया हूं। मैं यहां कुछ सीखने आया हूं और कोलकाता से बहुत कुछ सीख कर जाऊंगा।'

बंगाली नौजवानों की प्रशंसा
मोदी ने कहा कि 1200 साल की गुलामी के बाद भी पश्चिम बंगाल में ज्ञान के क्षेत्र में सितारे चमक रहे हैं। काला पानी की सजा पाने वाला हर दूसरा नाम बंगाली नौजवानों का है।

मोदी ने विकास के समान पैमाने पर जोर देते हुए कहा कि पूर्वोत्तर भारत को ऊंचाइयों पर ले जाना है तो उसका आरंभ बंगाल से करना होगा। अग्रेजों ने प्रवेश सूरत से किया था लेकिन बसे कोलकाता में थे। यदि बंगाल की विरासत से प्रेरणा लेंगे तो सपने जरूर साकार होंगे।

केंद्र सरकार की आलोचना
मोदी ने कहा कि अटल विहारी वाजपेयी के सरकार में पश्चिम बंगाल के साथ अन्याय की बात कभी नहीं उठी। अब केंद्र सरकार राज्यों के साथ भेदभाव कर रही है। वास्तव में यह संघीय ढांचे के साथ पक्षपात है। केंद्र का रवैया देश की एकता के लिए गलत है।

'किसानों को प्रोत्साहन मिले'
मोदी ने कहा कि बिना सरकारी मदद के खेती नहीं हो सकती। सरकार को यह मानना चाहिए कि अभी भी आबादी का बड़ा हिस्सा खेती से जुड़ा है। ऐसे में किसानों को प्रोत्साहन देने की जरूरत है।

मोदी ने बताया कि गुजरात में कांग्रेस के मित्र ने जो गड्ढे किए थे उसे 10 साल में काफी हद तक भर दिया गया है। गुजरात में औद्योगिक विकास हुआ है। कृषि भूमि में 18 लाख हेक्टेयर की बढ़त हुई है। पिछले दशक में कृषि में विकास दर 10 फीसदी है।

गुजरात में किसानों के पास अपनी जमीन का हेल्थ कार्ड है। किसानों को पता है कि जमीन में क्या कमियां है? पिछले कुछ सालों में गुजरात में दूध उप्तादन में 80 फीसदी की बढ़त दर्ज हुई।
विज्ञापन


आर्थिक विकास में महिलाओं की भागीदारी बढ़े
उल्लेखनीय है कि सोमवार को उद्योग संगठन फिक्की की महिला विंग को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा था कि भारत की आर्थिक विकास में महिलाएं भी शामिल हैं।

उनकी भागीदारी के बिना तरक्की की उम्मीद नहीं की जा सकती। अगर समाज के 50 फीसदी शक्ति को आर्थिक भागीदारी में जोड़ दिया जाए तो जीडीपी को बढ़ाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें