फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरेंद्र मोदी बने देश के 15वें प्रधानमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
देश के राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। नरेंद्र मोदी के बाद राजनाथ सिंह ने भी मंत्री पद की शपथ ली।
विज्ञापन


नरेंद्र मोदी कल सुबह आठ बजे औपचारिक रूप से प्रधानमंत्री पद संभालेंगे। नरेंद्र मोदी ने 15 वें प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली।

शपथ ग्रहण के दौरान सभी मुख्य अतिथि समारोह में मौजूद हैं। सार्क देशों के राष्ट्राध्यक्षों के अलावा देश की कई बड़ी हस्तियां, पूर्व केंद्रीय मंत्री और अन्य दूसरी पार्टियों के प्रमुख मौजूद रहे।

सभी मंत्रियों ने ली गोपनीयता की शपथ

मोदी के बाद राजनाथ स‌िंह, सुषमा स्वराज, अरुण जेटली, न‌ि‌त‌िन गडकरी, वैंकेया नायडू, अनंत कुमार, रविशंकर प्रसाद, टीडीपी के विजयानगरम राजू, उमा भारती, शिवसेना के सांसद अनंत गीते, अकाली दल की हरसिमरत कौर ने भी मंत्री पद और गोपनीयती की शपथ ली।

नरेंद्र मोदी के साथ कुल 46 नेता मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। कौन मंत्री कौन सा मंत्रालय संभालेगा ये कल तय होगा।

नरेंद्र मोदी पहुंचे राष्ट्रपति भवन

देश के मनोनीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शपथ ग्रहण के लिए राष्ट्रपति भवन पहुंचे थे। नरेंद्र मोदी ने पहुंचकर उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी से मुलाकात कर अभिवादन किया।

इस दौरान अधिकारियों ने जाकर नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। अधिकारी उन्हें आगामी कार्यक्रम की जानकारी दे रहे हैं।

पाक प्रधानमंत्री नवाज शरीफ भी पहुंचे

शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के ल‌िए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ राष्ट्रपति भवन पहुंच गए हैं। नवाज शरीफ ने समारोह स्थल पर पहुंचकर मौजूद गणमान्य लोगों से हाथ म‌िलाकर अभ‌िवादन क‌िया।

प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से भी जाकर मुलाकात की और उनके साथ बैठे।

नवाज शरीफ के बाद श्रीलंका के प्रधानमंत्री मंह‌िद्रा राजपक्षे, अफगानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद करजई, मालदीव के राष्ट्राध्यक्ष भी राष्ट्रपति भवन पहुंचे। सार्क देशों के सभी प्रमुख समारोह स्थल पर पहुंच चुके हैं।

देश की सभी बड़ी हस्त‌ियां शपथ ग्रहण में मौजूद

नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में सभी बड़ी हस्त‌ियां जुटना शुरू हो गई हैं। नेताओं से लेकर अभिनेता, उद्योगपतियों और आध्यात्म‌िक नेता भी शामिल हुए हैं।

कुछ ही देर में शपथ ग्रहण समारोह शुरू होने वाला है। सार्क देशों के प्रमुख भी समारोह में मौजूद रहेंगे।

कांग्रेस अध्यक्ष सोन‌िया गांधी और राहुल गांधी भी पहुंच चुके हैं। साथ ही कांग्रेस और यूपीए के पूर्व केंद्रीय मंत्री मौजूद हैं।

मोदी ने ट्वीट से मांगा सहयोग

शपथ ग्रहण से पहले नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके देश की जनता से समर्थन मांगा है। मोदी ने ट्वीट में कहा, "मुझे सबका आशीर्वाद और सहयोग चाहिए।"

दूसरी ओर मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में लता मंगेशकर शामिल नहीं होंगी। तबीयत खराब होने की वजह से लता मंगेशकर समारोह में शामिल होने नहीं पहुंच रही हैं।

हालांकि लता मंगेशकर ने मोदी को चिट्ठी लिखी है। जिसे मोदी ने ट्वीट के जरिए सबके सामने पेश किया।

वसुंधराराजे सिंधिया केंद्रीय नेतृत्व से नाराज

शपथ ग्रहण से पहले ही भाजपा में सिरफुटौव्‍वल के हालात बनने लगे हैं। राजस्‍थान की मुख्यमंत्री वसुंधराराजे सिंधिया केंद्रीय नेतृत्व से नाराज बताई जा रही है।

राजस्‍थान के एक भी सांसद को मंत्रिमंडल में जगह नहीं दी गई है। प्रधानामंत्री नरेंद्र मोदी मंत्रिमंडल में 24 कैबिनेट मंत्रियों, 11 राज्य मंत्रियों और 10 स्वतंत्र प्रभार के राज्यमंत्रियों को जगह दी है। मंत्रिमंडल में राजस्‍थान का एक भी मंत्री नहीं है।

वसुंधरा भाजपा आलाकमान के फैसले नाराज हैं। वे बीकानेर हाऊस में राजस्‍थान के सभी 25 सांसदों से बैठक कर रही हैं।

राजनाथ गृह मंत्री और सुषमा विदेश मंत्री

मनोनीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम करीब 6 बजे राष्ट्रपति भवन में पीएम पद की शपथ लेंगे। मोदी की कैबिनेट के मंत्रियों के नाम भी करीब-करीब तय हो गए हैं।

भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह देश के गृह मंत्री बन सकते हैं। वहीं, सुषमा स्वराज को विदेश और अरुण जेटली को वित्त मंत्रालय मिलने की ‌खबरें आ रही हैं।

माना जा रहा है कि रक्षा मंत्रालय नरेंद्र मोदी अपने पास ही रख सकते हैं। वहीं, मंत्रालयों की संख्या घटाकर 43 से 34 कर दी गई है। यूपीए सरकार में 43 मंत्रालय थे।

ये है मं‌त्रियों की लिस्ट

निजी समाचार चैनलों के मुताबिक भाजपा के पूर्व अध्यक्ष नितिन गडकरी को भूतल परिवहन मंत्रालय दिया गया है, जबकि वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद को कानून, टेलीकॉम, सूचना और प्रसारण मंत्री बनाया गया है।

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सदानंद गौड़ा को रेल मंत्री बनाया गया है। लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष रामविलास पासवान को उपभोक्ता कल्याण मंत्रालय का जिम्मा सौंपा गया है।

जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारुख अब्दुल्ला को हराने वाले भाजपा सांसद डॉ. जितेंद्र सिंह को अंतरिक्ष राज्यमंत्री बनाया गया है। अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर को खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय दिया गया है।

नरेंद्र मोदी के सा‌थ 24 कैबिनेट, 11 राज्यमंत्री और 10 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मंत्री पद की शपथ लेंगे। राज्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने वाले सांसदों में स्मृति ईरानी, जनरल वीके सिंह, संतोष गंगवार, राव इंद्रजीत सिंह, राधा मोहन सिंह, किरण रिजिजू, कृष्‍णपाल गुर्जर, संजीव बालियान और धर्मेंद्र प्रधान आदि के नाम प्रमुख हैं।

‌शरीफ और महिंद्रा राजपक्षे भारत पहुंचे

नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए पाकिस्तान के पीएम नवाज शरीफ दिल्‍ली पहुंच चुके हैं। पाकिस्तान सरकार ने शनिवार को ही पाक पीएम के भारत आने की पुष्टि की थी।

शरीफ के अलावा श्रीलंका के राष्ट्रपति महिंद्रा राजपक्षे, नेपाल के प्रधानमंत्री सुशील कोईराला और मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए भारत पहुंचे हैं।

देश की चुनिंदा प्रमुख हस्तियां भी इस ऐतिहासिक समय में शामिल होंगी। इन प्रमुख हस्तियों में अमिताभ बच्‍चन, लता मंगेशकर, सचिन तेंदुलकर, रजनीकांत समेत कई अन्य लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।

शपथ ग्रहण से पहले राजघाट पहुंचे मोदी

नरेंद्र मोदी आज शाम करीब 6 बजे पीएम पद की शपथ लेंगे। राष्ट्रपति भवन में उनके शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं।

इससे पहले नरेंद्र मोदी ने राजघाट पर जाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। नरेंद्र मोदी का का‌फिला सुबह करीब 7:40 बजे गुजरात भवन से राजघाट के लिए निकला।

महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद मोदी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निवास पर आशीर्वाद लेने पहुंचे। मोदी ने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी।

संभावित मंत्रियों को मोदी ने दी चाय पार्टी

अटल बिहारी बाजपेयी से आशीर्वाद लेने के बाद नरेंद्र मोदी गुजरात भवन पहुंचे। नरेंद्र मोदी ने सुबह संभावित मंत्रियों को चाय पार्टी दी थी।

मध्य प्रदेश की विदिशा लोकसभा सीट से चुनाव जीतीं वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज मोदी ने मिलने गुजरात भवन पहुंची थी। शिवसेना के सांसद अनंत गीते भी मोदी से मिलने पहुंचे थे।

सुषमा के अलावा रविशंकर प्रसाद, उमा भारती, नितिन गडकरी, वेंकैया नायडु, डॉ. हर्षवर्धन और निर्मला सीतारमण भी मोदी से मिलने पहुंचे।

समारोह में शामिल होंगे 3,000 से ज्यादा लोग

नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में सार्क देशों के सभी राष्ट्रध्यक्षों को न्योता भेजा गया था। ऐसा पहली बार है कि किसी प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण में सार्क देशों को निमंत्रण भेजा गया है।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने के लिए भारत आए हैं। पाकिस्तान सरकार की तरफ से शनिवार को ही शरीफ के भारत आने की पुष्टि हो गई थी।

नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में 3,000 से ज्यादा लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

वसुंधराराजे सिंधिया केंद्रीय नेतृत्व से नाराज

शपथ ग्रहण से पहले ही भाजपा में सिरफुटौव्‍वल के हालात बनने लगे हैं। राजस्‍थान की मुख्यमंत्री वसुंधराराजे सिंधिया केंद्रीय नेतृत्व से नाराज बताई जा रही है।

राजस्‍थान के एक भी सांसद को मंत्रिमंडल में जगह नहीं दी गई है। प्रधानामंत्री नरेंद्र मोदी मंत्रिमंडल में 24 कैबिनेट मंत्रियों, 11 राज्य मंत्रियों और 10 स्वतंत्र प्रभार के राज्यमंत्रियों को जगह दी है। मंत्रिमंडल में राजस्‍थान का एक भी मंत्री नहीं है।

वसुंधरा भाजपा आलाकमान के फैसले नाराज हैं। वे बीकानेर हाऊस में राजस्‍थान के सभी 25 सांसदों से बैठक कर रही हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें