फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर छाया मोदी का जापानी ट्वीट

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदी की कम्युनिकेशन स्किल के सब कायल हैं। विश्लेषक चुनाव में मिली बड़ी जीत में मोदी के वक्तव्य कौशल की भी अहम भूमिका मानते हैं। चाहे भूटान की पहली आधिकारिक यात्रा पर उनका शाही स्वागत हो या फिर नेपाल की सड़कों पर उनके स्वागत में उमड़ा जनसैलाब।
विज्ञापन


पीएम बनने के बाद भी उनके चाहने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। अब जापान यात्रा से पहले मोदी एक खास वजह से फिर से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियों में हैं।

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापानी भाषा में ट्वीट और फेसबुक पोस्ट किया तो सवाल उठा कि क्या वे जापानी भाषा का ज्ञान रखते हैं? कुछ लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं तो कुछ इससे खासे प्रभावित हैं।
विज्ञापन


मोदी समर्थक इसे अच्छा कदम बता रहे हैं और हेट कमेंट करने वालों के सामने आ खड़े हुए हैं।

मोदी के जापानी ट्वीट पर आ रहे हैं लाजवाब कमेंट

मोदी के जापानी भाषा में लिखे फेसबुक पोस्ट ने नीचे कमेंट आने का सिलसिला शुरू हुआ जो अभी तक जारी है। कुछ अन्य देशों के लोग भी मोदी के इस पोस्ट पर कमेंट कर रहे हैं और उन्हें अपने देश आने का न्योता दे रहे हैं वहीं जापानी लोग भी इस पर कमेंट कर रहे हैं।

हालांकि ऐसा दावा नहीं किया जा सकता है कि ये अकाउंट असली है या फर्जी।

इस पोस्ट पर अभी तक 243,723 लाइक्स आ चुके हैं और इसे 6,145 लोगों ने शेयर किया है। इस पर अभी तक 5,262 कमेंट भी आए हैं।

एक जापानी महिला ने भी कमेंट किया है जो भारत में ही रहती हैं। Yuki Inoue नाम के इस अकाउंट से लिखा गया है कि,"वैलकम टू जापान, मोदी सर, मैं जापानी बहू, मेरा मायका क्योटो में है, अभी मायके में हूं, भारत और जापान के बीच अच्छे संबंध बनाइए।"

एक अकाउंट से लिखा गया,"कम टू कोरिया"। इस कमेंट पर लाइक्स की मानो झड़ी लग गई और लोग इस पर रिप्लाई भी करने लगे।

Mizuki Tanaka नाम के अकाउंट से वैलकम लिखा गया तो Kengo Miura ने भी अपने देश जापान में मोदी के स्वागत का कमेंट किया। Nana Okui ने भी मोदी के दौरे पर खुशी जताई।

ट्विटर पर भी मोदी ने जापानी में ट्वीट किया जिसको हजारों लोगों ने रीट्वीट किया। लोगों ने इस पर रिप्लाई भी किए। @vksisodiya ने लिखा,"अरे! कोई इस ट्वीट को हिंदी में ट्रांसलेट करके बतायेगा."

@AshokeKumarSen ने लिखा,"नाऊ दे विल रिप्लाई इन गुजराती!"

हालांकि जिन लोगों ने मोदी के ट्वीट की बुराई करने की कोशिश की, मोदी समर्थक उनके पीछे पड़ गए। मोदी समर्थक उनके पक्ष में ट्वीट कर रहे थे और उनके ट्वीट का हिंदी अनुवाद सामने रख रहे थे। बहुत से लोगों को लगा कि पीएम मोदी की आईडी/ट्विटर अकाउंट हैक हो गया है।

कुछ ट्वीट्स में मोदी ने जापानी पीएम को भी टैग किया और फिर तो भारी मात्रा में जापानी लोगों के भी रिप्लाई उनके ट्वीट पर आए।
विज्ञापन

कितनी भाषाएं आती हैं पीएम मोदी को?

मोदी ने जापानी में लिखा तो चर्चा होने लगी कि पीएम को जापानी भाषा भी आती है। इससे पहले जब वह नेपाल गए थे तो उन्होंने नेपाली भाषा में भाषण दिया था।

अपने चुनावी अभियान के दौरान भी मोदी जहां जाते थे वहीं के अंदाज में भाषण देते थे। वह बिहार गए तो बिहारी में संवाद किया, गुजरात में तो खैर गुजराती में बोलते ही हैं जब पंजाब गए तो पंजाबी भाषा का प्रयोग किया।

हालांकि तमिलनाडु रैली में मोदी ने हिंदी में भाषण दिया था जिसको एक अनुवादक, स्थानीय भाषा में अनुवाद कर रहा था।

मोदी जहां गए वहां की वेषभूषा में नजर आए और स्थानीय मुद्दों का भी भरपूर ध्यान रखा। बतौर पीएम वे अभी तक भूटान, नेपाल और ब्रिक्स सम्मेलन में ब्राजील की यात्रा कर चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें