प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पेशेवर लोगों की मशहूर नेटवर्किंग साइट लिंक्डिन पर सबसे लोकप्रिय भारतीय सीईओ के तौर पर उभरे हैं। इस साइट पर उन्हें फॉलो करने वालों की संख्या 10 लाख से भी ज्यादा है।
इस लिस्ट में गूगल के राजन आनंदन, बायोकॉन की किरन मजूमदार, स्नैपडील के कुणाल बहल, फेसबुक इंडिया की एमडी किर्तिका रेड्डी जैसे नाम शामिल हैं। लेकिन जिसका नाम सबसे आगे है वह पीएम मोदी हैं।
लिंक्डिन ने इस उपलब्धि पर उन्हें सच्चा नेता बताया है। मोदी के फेसबुक पेज के तीन करोड़ और ट्विटर पेज के 1.4 करोड़ फॉलोअर्स हैं।
फॉलोअर्स के मामले में मोदी ट्विटर पर दुनिया की तीसरी सबसे लोकप्रिय हस्ती हैं।