फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमा भारती ने कहा, 21वीं सदी के गांधी हैं मोदी

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना महात्मा गांधी से की है। गांधीनगर में आयोजित प्रवासी भारतीय दिवस समारोह में प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ में कसीदे पढ़ते हुए उन्होंने कहा कि जैसे 20वीं सदी में महात्मा गांधी भारत के 'आईकॉन' थे, वैसे ही 21वीं सदी मोदी भारत के 'आईकॉन' हैं।
विज्ञापन


उमा भारती ने कहा कि महात्मा गांधी ने देश को आजादी दिलाई। वह आजादी के लड़ाइयों, अन्याय और असमानता के खिलाफ किए गए जन संघर्षों के प्रेरणाश्रोत थे। गांधी 20वीं सदी में वैश्विक स्तर पर भारत का चेहरा थे। वैसे ही 21वीं सदी में मोदी वैश्विक स्तर आईकॉन बनकर उभर रहे हैं।

भारती ने कहा कि मोदी दुनिया भर के नेताओं के हीरो बनकर उभरे हैं और भारत सबसे महान देश के रूप में उभरता जा रहा है। वैसे महात्मा गांधी से मोदी की तुलना किए जाने के ये पहला मामला नहीं है।
विज्ञापन

विज्ञापन

मोदी को भगवान भी बताया गया

मोदी सरकार द्वारा भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद का चेयरमैन नियुक्त किए गए 87 वर्षीय राजनयिक लोकेशचंद्र उन्हें गांधी से भी बड़ा बता चुके हैं। लोकेशचंद्र मोदी को भगवान तक कह चुके ह‌ैं।

पिछले साल नवंबर में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि मोदी भगवान का अवतार हैं। मोदी विचारों और विचारधाराओं के प्रतीक हैं। कई व्यावहारिक कारणों से वे महात्मा गांधी से भी बड़े हैं।

इजराइल के पूर्व राष्ट्रपति और नोबेल शांति पुरस्कार विजेता सिमोन पेरेज भी मोदी की तारीफ कर चुके हैं। उन्होंने कहा था कि मोदी में महात्मा गांधी और जवाहर लाल नेहरू दोनों ही नेताओं के गुण हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें