फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजपक्षे हारे, सिरिसेना श्रीलंका के नए राष्ट्रपति

विज्ञापन
विज्ञापन
लंबे समय से श्रीलंका के राष्ट्रपति रहे महिंद्रा राजपक्षे ने देश में गुरुवार को हुए राष्ट्रपति पद के चुनाव में अपनी हार मान ली है। हालांकि चुनाव परिणाम की आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है।
विज्ञापन


राजपक्षे के प्रेस सचिव ने सूचना देते हुए कहा कि निवर्तमान राष्ट्रपति ने अपना सरकारी आवास भी खाली कर दिया है।

राष्ट्रपति चुनाव में राजपक्षे का सीधा मुकाबला उनके पूर्व सहयोगी रहे मैथ्रिपाला सिरिसेना से था। मैथ्रिपाला सिरिसेना, महिंदा के मंत्रीमंडल में स्वास्थ्य मंत्री रहे हैं।
विज्ञापन

विपक्ष के आरोप

श्रीलंका में 2009 में गृहयुद्ध खत्म होने के बाद राजपक्षे लोकप्रियता की लहर पर सवार होकर सत्ता तक पहुंचे थे लेकिन अब उन पर पक्षपात के आरोप लगने शुरू हो गए थे।

उनके परिजन देश के कई महत्वपूर्ण और प्रभावशाली पदों पर विराजमान हैं और आलोचकों का कहना है कि वह देश को एक पारिवारिक कारोबार की तरह चला रहे हैं।

सिरिसेना ने इस विचार का फायदा उठाया है और सिंहलियों में लोकप्रियता हासिल की जो सामान्यत: राजपक्षे को वोट देते थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें