अपने बयानों को लेकर हमेशा चर्चाओं में रहने वाले कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने इस बार गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। दिग्विजय सिंह ने नरेंद्र मोदी को शादी-शुदा बताया है।
दिग्विजय सिंह ने कहा, "मोदी केवल मीडिया के लिए मुद्दा हैं, हमारे लिए नहीं। हमारे लिए वह संघ के प्रचारक हैं और संघ के लोग शादी नहीं करते। हम यह कहते रहे हैं कि नरेंद्र मोदी शादी-शुदा हैं पर वो मानते नहीं और महिलाओं को ज्ञान देते हैं।"
कांग्रेस महासचिव ने मोदी के हालिया बयान पर कहा कि अगर वह नेता नहीं हैं तो क्या हैं। उन्हें यह स्पष्ट करना चाहिए। बता दें कि नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रधानमंत्री पद की दावेदारी के सवाल पर कहा था कि वे नेता नहीं हैं।