फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सांप-बिच्छू की तरह हैं नरेंद्र मोदी'

Sun, 03 Mar 2013 08:15 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के तीखे आरोपों से तिलमिलाई कांग्रेस ने उन्हें अहंकार के नशे में चूर करार दिया है। मोदी से नाराज कांग्रेसी नेताओं ने उनकी तुलना सांप-बिच्छू तक से कर दी है।
विज्ञापन


खासतौर पर गांधी-नेहरू परिवार पर मोदी के हमलों ने कांग्रेस नेताओं को नाराज कर दिया है। पार्टी नेता मणिशंकर अय्यर ने मोदी पर तीखा प्रहार करते हुए उन्हें सांप-बिच्छू कह डाला।

कांग्रेस प्रवक्ता राशिद अल्वी ने भी मोदी के भाषण का जिक्र करते हुए कि कहा कि भाजपा को अपने कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए कांग्रेसी दिग्गजों का नाम लेना पड़ता है।
विज्ञापन


मोदी ने अपने भाषण में लाल बहादुर शास्त्री और प्रणब मुखर्जी का जिक्र किया था। अगर इससे उनके नेताओं को प्रेरणा मिलती है तो हमें कोई ऐतराज नहीं है। वहीं कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने मोदी पर वार करते हुए कहा कि वे अहंकार के नशे में चूर हैं।

सूचना एवं प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी ने ट्विटर पर लिखा है कि क्या यह सच नहीं कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने 2002 में एक मुख्यमंत्री को राजधर्म की याद दिलाई थी। वर्ष 2004 में वाजपेयी ने आम चुनाव में हार के लिए गुजरात दंगों को भी एक वजह बताया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें