फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'100 दिन में आने वाले हैं अच्छे दिन'

Sat, 08 Feb 2014 05:33 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने के लिए नरेंद्र मोदी ने कमर पूरी तरह कस ली है। पूर्वोत्तर भारत में बीजेपी की पैठ मजबूत करने के लिए कोलकाता के बाद अब इंफाल में मोदी ने गर्जना की।
विज्ञापन


शनिवार को इंफाल में रैली के दौरान नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर कांग्रेस और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर तीखा हमला बोला।

मोदी ने कहा, 'आपने कांग्रेस को 60 साल दिए, हमें केवल काम करने के लिए 60 महीने दीजिए। 100 दिन में अच्छे दिन आने वाले हैं।'

नीडो की मौत 'राष्ट्रीय शर्म'

दिल्ली के लाजपतनगर में अरुणाचल प्रदेश के 19 वर्षीय किशोर नीडो तानियन को पीटे जाने से हुई मौत को मोदी ने 'राष्ट्रीय शर्म' बताया।

उन्होंने सवाल दागा कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह खुद पूर्वोत्तर का प्रतिनिधित्व करते हैं तो ‌ये इलाके विकास के पायदान पर इतने नीचे क्यों हैं?

उन्होंने कहा, 'इस इलाके को लोग अंग्रेजी जानते हैं। इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी में दक्ष हैं। तो फिर क्या वजह है कि ये इलाके आईटी हब क्यों नहीं बन सकता? केंद्र सरकार नौजवानों के भविष्य के साथ खेल रहा है। यहां रोजगार और विकास की स्थिति बेहद ही खराब है।'

'पहली बार देखी रैली में इतनी भीड़'

मोदी ने कहा, 'मैं यहां आकर बहुत ही गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। किसी ने मुझसे कहा कि वे पहली बार किसी रैली में इतने लोगों को देख रहे हैं।'

मोदी ने पूर्वोत्तर के सभी राज्य सरकारों से कहा कि वो 200-200 महिला पुलिस को गुजरात में काम करने के लिए भेजे। इन महिलाओं का सारा खर्च गुजरात सरकार वहन करेगी।
विज्ञापन

अगली बार गुवाहाटी में करेंगे गर्जना

प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बनने के बाद मोदी की पूर्वोत्तर में यह पहली रैली थी। पटना रैली से सबक लेते हुए प्रशासन ने यहां सुरक्षा की कड़ी व्यवस्‍था की थी।

इसके बाद नरेंद्र मोदी असम के गुवाहाटी और तमिलनाडु के चेन्नई में रैली करने जा रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें