गुजरात की मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल के बच्चों को लेकर चल रही चर्चाओं के मद्देनजर नरेंद्र मोदी ने आनंदीबेन से जवाब तलब किया है। आनंदीबेन के बच्चों अनार पटेल और संजय पटेल को लेकर यह चर्चाएं है कि वे गुजरात में सरकार के समानांतर सरकार चला रहे हैं और सरकार के काम काज में दखल देकर उसे प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं।
मोदी ने आनंदीबेन से कहा है कि वे राज्य में बन रही इन धारणाओं को खत्म करें और सरकार की छवि सुधारें। आनंदीबेन के बच्चों की सरकार के काम काज में दखलअंदाजी की चर्चाएं केवल गुजरात में ही नहीं बल्कि दिल्ली में भी होने लगी है। ऐसा कहा जा रहा है कि गुजरात में सरकार दो केंद्रों पर काम कर रही है। एक आनंदीबेन के जिम्मे है तो दूसरी उनकी बेटी अनार पटेल और बेटे संजय पटेल के पास।
हालांकि, मुख्यमंत्री के बच्चों के गुजरात सरकार के काम काज में दखल देने और उसके फैसलों को प्रभावित करने की बात को भाजपा नेताओं ने महज एक अफवाह बताया। उनका कहना है कि यह सरकार को बदनाम करने के लिए विरोधियों की साजिश है।