प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के दौरे पर हैं। अपने दौरे के दूसरे दिन मैसडर में उन्होंने व्यापारियों के साथ बैठक की और उन्हें भारत में निवेश के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि भारत में करीब एक ट्रिलियन डॉलर के निवेश की संभावना है।
मोदी ने कहा की एक लंबे अंतराल के बाद भारत में पूर्ण बहुमत वाली सरकार आई है और देश की जनता को सरकार से काफी उम्मीदें हैं। उन्होंने भारत में निवेश के लिए आह्वान करते हुए अपने भविष्य की योजनाओं के बारे में व्यापारियों को अवगत कराया। उन्होंने पिछली सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि हमें परेशानियां विरासत में मिली हैं। पूर्व की सरकार ने सही समय पर फैसला नहीं लिया।
उन्होंने बताया कि रेलवे में सौ प्रतिशत एफडीआई शुरू की गई जिससे की रेलवे के इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए दूसरे लोग भी आगे आएं और इस दिशा में कई देश भारत में निवेश भी कर रहे हैं।