फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस के विकास के लिए ये है मोदी का 'एक्शन-प्लान'

विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव के दौरान बनारस में अपने संकल्प को मूर्त रूप देने के मकसद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को भाजपा नेताओं के साथ कई घंटों तक मैराथन बैठक की।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने कहा कि बनारस के विकास के लिए उन्होंने संकल्प लिया है और वह इसे भूले नहीं। इसे साकार करना उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है।

प्रधानमंत्री ने नेताओं के साथ विकास की योजनाओं पर मंथन किया। विकास योजनाओं के अलावा उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017 को लेकर पार्टी की तैयारियों पर भी राजनीतिक चर्चा से परहेज नहीं किया गया।

बैठक में काशी की कई लंबित योजनाओं को तेजी से अंजाम देने पर बात हुई। रिंग रोड, मार्गों का चौड़ीकरण, गंगा निर्मलीकरण, नए उद्योगों की स्थापना, नए ओवरब्रिज व फ्लाई ओवर का निर्माण, स्टेशनों का आधुनिकीकरण, बंद पड़े उद्योगों को खोलना, बुनकरों संग बनारसी साड़ी उद्योग का विकास और पूर्वांचल में एम्स खोलने समेत कई लंबित योजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंगा सफाई अभियान को लेकर मांगा सहयोग

बनारस के विकास कार्य को तेजी से अंजाम देने के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय में संयुक्त सचिव एके शर्मा को खासतौर से स्पेशल एसाइनमेंट दिया गया। देर रात तक चली बैठक के बाद हालांकि अधिकारिक तौर पर जानकारी नहीं दी गई। मगर माना जा रहा है कि नरेंद्र मोदी ने समय समय पर भाजपा नेताओं को इस तरह की समीक्षा बैठक बुलाने का भरोसा दिया है।

मोदी ने नेताओं को गंगा के सफाई अभियान के बारे में अपने एजेंडे को बताया और कहा कि उनका सहयोग उन्हें पूरी तरह चाहिए। बैठक में आगामी विधानसभा चुनावों के संबंध में भाजपा की तैयारियों के बारे में भी बातचीत हुई।

बैठक में भाजपा अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी, बनारस के महापौर रामगोपाल मोहले, तीन विधायकों में श्यामदेव राय चौधरी, रवीेंद्र, जायसवाल और ज्योत्सना श्रीवास्तव आदि शामिल थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें