चीनी सरकार समर्थित प्रकाशन कंपनी द्वारा 9 देशों किए गए सर्वे में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाजी मारी है। इस सर्वे में घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय मामलों को बेहतर ढंग से निपटाने के मामले में वैश्विक नेताओं को परखा गया था।
इस सर्वे में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग को दूसरा स्थान हासिल हुआ है। इस सर्वे में भारत, चीन, अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, जापान, साउथ अफ्रीका, ब्राजील और रूस के 4,500 लोगों ने हिस्सा लिया।
चीन में काम कर रहे चाइना इंटरनेशनल पब्लिशिंग ग्रुप के इस सर्वे के मुताबिक अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा को दुनिया भर से सबसे चर्चित नेताओं में शुमार किया गया है। इस सर्वे में ओबामा के बाद रूस के राष्ट्रपति ब्लादमिर पुतिन उसके बाद ब्रिटिश प्रधानमंत्री डेविड कैमरुन और फिर शी का नाम आता है।