फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी गोधरा दंगों से पिछा नहीं छुड़ा सकतेः वाजपेयी की भांजी

Wed, 06 Nov 2013 04:27 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अटल बिहारी वाजपेयी की भांजी करुणा शुक्ला ने बुधवार को कहा कि नरेंद्र मोदी 2002 के गुजरात दंगों से पिछा नहीं छुड़ा सकते। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने नरेंद्र मोदी को अपना प्रधानमंत्री का उम्मीदवार घोषित करके गलती की है। शुक्ला ने पिछले महीने ही बीजेपी से इस्तीफा दे दिया है।
विज्ञापन


बीजेपी की टिकट से सांसद रह चुकी करुणा शुक्ला ने बताया कि उन्होंने पार्टी की ओर लौट आने के सभी प्रस्तावों को ठुकरा दिया है। टीवी न्यूज चैनल एनडीटीवी से बात करते हुए शुक्ला ने कहा कि गुजरात दंगों के दौरान प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने मोदी को 'राज धर्म' निभाते हुए अपना कर्तव्य पालन करने को कहा था।
विज्ञापन


शुक्ला ने कहा कि मैं बीजेपी में वापस नहीं जाऊंगी, उन्होंने मेरा इस्तेमाल किया है। मैं उनके खिलाफ चुनाव प्रचार करूंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें