फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किताब में किए गए खुलासों पर चुप क्यों हैं सोनिया: मोदी

Mon, 14 Apr 2014 04:30 AM IST
एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री के पूर्व मीडिया सलाहकार संजय बारू की किताब में किए गए खुलासों के बहाने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर हमला बोला है।
विज्ञापन


मोदी ने अपने अंदाज में निशाना साधते हुए कहा ‘मैडम सोनिया जी, किताब में किए गए खुलासों के दो दिन बाद भी चुप्पी क्यों साधे हुए हैं। देश आपसे किताब में लगाए आरोपों पर जवाब जानना चाहता है।’

नौ चरणों में हो रहे लोकसभा चुनाव के मध्य में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के पूर्व मीडिया सलाहकार बारू की किताब में किए गए खुलासों ने जहां कांग्रेस को असहज स्थिति में डाल दिया है, वहीं भाजपा को एक नया मुद्दा बैठे बिठाए मिल गया है। भाजपा इसे और धारदार बनाने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी ने कांग्रेस से मांगा जवाब

कर्नाटक के हावेरी में एक रैली में मोदी ने बारू की किताब का जिक्र करते हुए कहा कि इसमें दावा किया गया कि सोनिया पीएमओ से पहले फाइलों का निपटारा करती थीं। सरकारी नियुक्तियों, मंत्रालयों के पद, तबादले आदि का फैसला वह लेती थीं और फिर प्रधानमंत्री इसे मंजूरी देते थे। इससे प्रधानमंत्री के पद की गरिमा कम की गई। कांग्रेस अध्यक्ष को इन आरोपों का जवाब देना चाहिए।

मोदी ने कहा कि भाइयों, यदि दो स्कूटर दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं तो दो या तीन लोग मारे जाते हैं। इसी तरह से यदि दो बसें दुर्घटनाग्रस्त हो जाएं तो 40-60 लोग और यदि दो ट्रेनें दुर्घटनाग्रस्त हो जाएं तो 200-300 लोग तथा यदि दो विमान दुर्घटनाग्रस्त हो जाएं 700-800 से मारे जाते हैं। इस तरह की दुर्घटनाओं में इससे ज्यादा लोग नहीं मारे जाते हैं लेकिन यदि दुर्घटनावश कोई प्रधानमंत्री बन जाए तो 125 करोड़ लोग बर्बाद हो जाते हैं और युवाओं का भविष्य अंधकारमय हो जाता है।

उन्होंने कहा कि यह किताब और किसी ने नहीं बल्कि प्रधानमंत्री के अपने आदमी ने लिखी है, इसलिए इसका जवाब कांग्रेस को देना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें