फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस-एनसीपी पर बरसे मोदी, शिवसेना का जिक्र नहीं

Sun, 05 Oct 2014 08:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के बीड से चुनाव प्रचार का आगाज करते हुए कांग्रेस-एनसीपी पर तीखा हमला किया लेकिन शिवसेना का नाम तक नहीं लिया। गठबंधन टूटने के बाद शिवसेना लागातार भाजपा पर हमले कर रही है।
विज्ञापन


उम्मीद थी कि मोदी ही शिवसेना को जवाब देंगे लेकिन उन्होंने पुराने दोस्त का जिक्र करना भी उचित नहीं समझा।

मोदी ने कांग्रेस-एनसीपी को एक ही गोत्र का बताते हुए कहा कि यहां घड़ी और हाथ का अद्भुत मिलन है। घड़ी की सूई चलते ही पंजा सफाई में जुट जाता है। मोदी ने शिवसेना का नाम नहीं लिया, लेकिन महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष देवेंद्र फडणवीस ने शिवसेना को हफ्ता वसूली वाली पार्टी कहकर सीधे हमला बोला।

इससे महाराष्ट्र में शिवसेना-बीजेपी के बीच चुनावी वार छिड़ने की संभावना बन गई है। समझा जा रहा है कि अब शिवसेना भी आक्रामक होगी और भाजपा पर हमला तेज कर देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

'महाराष्ट्र की सेवा करना चाहता हूं'

मोदी ने बीड के बाद औरंगाबाद और देर शाम मुंबई के उसी रेसकोर्स मैदान में चुनावी जनसभा की जहां पिछले सप्ताह शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने चुनाव प्रचार की शुरुआत की थी। उन्होंने कहा हर साल सबसे ज्यादा 3700 किसान महाराष्ट्र में आत्महत्या करते हैं।

महाराष्ट्र और मुंबई में ही सबसे ज्यादा आतंकी घटनाएं हुई लेकिन इससे निपटने के बजाय सिर्फ मुख्यमंत्री  और उप मुख्यमंत्री बदलने का खेल हुआ। अमिताभ बच्चन यहां कौन बनेगा करोड़पति टीवी शो चलाते हैं लेकिन यहां की सरकार कौन बनेगा अरबपति खेलने में ब्यस्त रही। इसका नतीजा है कि देश में एक नंबर का राज्य महाराष्ट्र तबाह हो गया।

मोदी ने कहा कि मैं दिल्ली में बैठकर महाराष्ट्र की सेवा करना चाहता हूं जिससे महाराष्ट्र को गुजरात से आगे ले जा सकूं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें