फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी ने अफगानिस्तान में किया 600 करोड़ की संसद का उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अफगानिस्तान दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने भारत की सहायता से काबुल में निर्मित अफगानिस्तानी संसद का उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद मोदी ने संसद को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने दोनों देशों की दोस्ती की सराहना की। उन्होंने कहा कि दोनों देशों की दोस्ती को इतना अहम बनाने के पीछे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी का सराहनीय योगदान रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कहा, 'वाजपेयी के वाजपेयी की याद करते हुए कहा कि अफगानिस्तानी संसद का उद्घाटन हमारे देश के महान नेता के जन्मदिन के अवसर पर हुआ। अटल बिहारी वाजपेयी ने दोनों देशों के संबंध को मजबूत करने के लिए कई अहम कदम उठाए।' भाषण के दौरान उन्होंने महाभारत काल को याद करते हुए अफगानिस्तान को 'गांधार' के नाम से जोड़ा। उन्होंने कहा अफगानिस्तान विकास की ओर बढ़ रहा है और भारत इसमें हर संभव मदद करेगा।

उन्होंने अफगानिस्तान क्रिकेट टीम की चर्चा करते हुए भारत की ओर से की जा रही मदद की बात कही। उन्होंने हाल ही में अफगानिस्तान अंडर 19 टीम को जिम्मबाब्वे के ऊपर मिली जीत के लिए उन्हें बधाई दी। मोदी ने अफगानिस्तानी छात्रों पढ़ाई की दिशा में और अच्छा करने के लिए भी प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि भारत कई तरह से स्कॉलरशिप प्रोग्राम के तहत भारत में उनके लिए पढ़ाई को बेहतर बनाने की दिशा में काम करेगा। भारत 5000 अफगानी छात्रों की स्कॉलरशिप मुहैया कराएगा। उन्होंने गफ्फार खान का जिक्र करते हुए कहा कि आजादी में अफगानों का अहम योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अटल बिहारी वाजपेयी के नाम से मुख्य ब्लॉक

संसद के उद्घाटन के दौरान अफगानिस्तान के राष्ट्रपति मोहम्मद अशरफ गनी भी वहां मौजूद थे। दोनों देशों के नेताओं ने एक साथ फिता काटकर संसद का उद्घाटन किया। इसके बाद मोदी ने विजिटर्स डायरी में अपने हस्ताक्षर किए। अफगानिस्तान संसद के मुख्य ब्लॉक को 'अटल ब्लॉक' नाम दिया गया है।

अफगानिस्तान के संसद का निर्माण कार्य भारत ने ही करवाया है। साल 2007 में शुरू हुए इस संसद के निर्माण के काम में करीब 600 करोड़ रुपये की लागत आई। संसद का निर्माण दोनों देशों के संबंधों को और ज्यादा मजबूत करने के लिए कराया गया था। हालांकि, कई कारणों की वजह से इसके निर्माण में करीब दो साल की देरी भी हुई लेकिन शुक्रवार को इसका उद्घाटन हो गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें